एवीएस न्यूज.मुंबई
 कैश योर ड्राइव मार्केटिंग लिमिटेड ने ऋषिकेश नगर निगम से एक महत्वपूर्ण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप  परियोजना हासिल करने की घोषणा की है। इस परियोजना के तहत कंपनी शहर भर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों के विकास, संचालन और रखरखाव के साथ-साथ उनसे जुड़े विज्ञापन अधिकारों का भी प्रबंधन करेगी।

इस परियोजना के तहत कंपनी डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और मेंटेन  मॉडल पर 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी और 10 वर्षों की रियायत अवधि तक उनका संचालन करेगी।   

परियोजना में चार्जिंग स्टेशनों पर विज्ञापन और ब्रांड कम्युनिकेशन प्रारूपों की तैनाती के अधिकार भी शामिल हैं, जिससे शहर के प्रमुख स्थानों पर उच्च दृश्यता वाले शहरी टच प्वॉइंट्स तैयार होंगे। कंपनी इस परियोजना के लिए 2 लाख रुपए का एकमुश्त प्रोजेक्ट शुल्क तथा 7.35 रुपए प्रति यूनिट की न्यूनतम निर्धारित दर पर आधारित भुगतान करेगी।