भोपाल। मशहूर शायर और एंकर बद्र वास्ती बुधवार देर रात तब एक सड़क हादसे में धायल हाे गए, जब वे मिंटो हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इतना ही नहीं, जिस वाहन चालक से उनकी भिड़ंत हुई, उसने भी उनसे मारपीट कर दी। इसके बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।