ट्राई ने भोपाल से रतलाम रेल मार्ग में किए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट आयोजित
एवीएस न्यूज.भोपाल
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नवंबर 2025 के महीने के दौरान दुर्ग-भिलाई शहर, रायपुर से जगदलपुर राजमार्ग और भोपाल से रतलाम रेल मार्ग में इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट आयोजित किए थे । इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट को विभिन्न उपयोग क्षेत्रों -जैसे शहरी ,हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्र आदि में वास्तविक दुनिया के मोबाइल प्रदर्शन को आंकने के लिए डिजाइन किया गया है ।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से दुर्ग-भिलाई शहर में 357.4 किलोमीटर सिटी टेस्ट और 4.7 किलोमीटर वॉक टेस्ट 19 से 22 नवंबर 2025 के बीच, रायपुर से जगदलपुर तक 297.8 किलोमीटर का हाईवे टेस्ट 17 नवंबर 2025 को और भोपाल से रतलाम तक 280.7 किलोमीटर का रेल रूट टेस्ट विस्तृत संपन्न किए।
ड्राइव टेस्ट के दौरान, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्डों के साथ मोबाइल एडवांस टेस्ट हैंडसेटों का उपयोग करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए गए थे।

