अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहाकि - षडय़ंत्र और अनियमितताओं खिलाफ इस्तीफा दिया तो अपराध नहीं?
पाली ने कहाकि - असहयोग, चुनाव परिणामों को प्रभावित करने और संस्था पर काबिज होने के उद्देश्य से नियम नीतियों में अनैतिक परिवर्तनों में सहयोग देने से बजाय मैने इस्तीफा देना उचित समक्षा
एवीएस न्यूज .भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के त्रैवार्षिक चुनाव में प्रगतिशील पैनल का नेतृत्व कर रहे चेंबर के पूर्व अध्यक्ष और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहाकि वार्षिक साधारण सभा में मैने चेंबर के चुनाव की घोषणा की।
निर्वाचन पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इस दिशा में कार्य करना प्रारंभ किया। लेकिन मेरे पवित्र उद्देश्य को प्रभावित करने चेंबर के लिए कुछ लोग व्यावधान खड़े करने लगे और मेरे खिलाफ षडय़ंत्र रचने लगे।
कतिपय साथियों का असहयोग, चुनाव परिणामों को प्रभावित करने और संस्था पर काबिज होने के उद्देश्य से नियम नीतियों में अनैतिक परिवर्तनों में सहयोग देने से बजाय मैने इस्तीफा देना उचित समक्षा।
साथ ही व्यापारियों के समक्ष सभी विषयों को रखा। अनियमितताओं के खिलाफ खड़े रहना और उनमें भागीदारी नही करना अगर अपराध है तो मेरा व्यापारी निर्णय करेगा। गलत का साथ न देकर इस्तीफा देना अनियमितताओं से स्वयं को दूर करने में मेरा निर्णय सही है तो व्यापारियों का मुझे भरपूर प्यार और आशिर्वाद मिलेगा।

