नवनियुक्त पाठक का ट्रांसपोर्ट नगर, कोकता  परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी युवराज सिंह ने भव्य स्वागत किया  


एवीएस न्यूज..भोपाल 
कांग्रेस कमेटी परिवहन प्रकोष्ठ भोपाल के अखिलेश पाठक जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए। नवनियुक्त पाठक का ट्रांसपोर्ट नगर, कोकता भोपाल में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी युवराज सिंह राय, शतीश शर्मा, कमलप्रीत विक्की लांबा, अपूर्व भदौरिया ,एजाज खान, दिनेश गुर्जर , लोकेंद्र शर्मा, उपेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, अमीश पाठक, फराज खान, अकबर खान, प्रवीण शुक्ला, जसबीर सिंह, शलमान खान,महेश पटेल, एहसान खान, कल्याण सिंह,आकाश ठाकुर सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवराज सिंह राय ने अखिलेश पाठक को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में परिवहन प्रकोष्ठ संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

इस मौके पर अखिलेश पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

उन्होंने सभी साथियों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।