एवीएस न्यूज.भोपाल 


तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  के  4700 एपिसोड पूर्ण होने पर राकेश बेदी ने कहा, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 4700 एपिसोड पूरे करना हम सभी के लिए बेहद खास पल है। पिछले कई वर्षों में यह शो हमारे लिए एक विस्तारित परिवार जैसा बन गया है।
 असित जी के साथ मेरा जुड़ाव ‘हम सब एक हैं’ से शुरू हुआ था और तब से हमारे बीच हमेशा विश्वास और समझ का मजबूत रिश्ता रहा है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। वह टेलीविजन के बेहतरीन क्रिएटर्स और प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जो अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और शो पर उनकी गहरी पकड़ है। 


मुझे सबसे ज्यादा यह बात पसंद है कि वह हर पहलू में पूरी तरह शामिल रहते हैं — स्क्रिप्ट से लेकर रीडिंग्स तक। वह यह सुनिश्चित करते हैं कि हर किरदार को सही जगह और महत्व मिले, और वही ईमानदारी स्क्रीन पर भी नजर आती है।”

असित कुमार मोदी ने कहा, “4700 एपिसोड तक पहुंचना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा पल है। यह सिर्फ टीम की मेहनत और दर्शकों के लगातार मिलते प्यार की वजह से संभव हो पाया है।


 मैं राकेश जी को कई वर्षों से जानता हूं और उनके साथ काम करना हमेशा आसान रहा है, क्योंकि उनके पास बेहतरीन अनुभव और समझ है। हमने हमेशा एक टीम की तरह साथ काम किया है और यही वजह है कि यह शो इतने लंबे समय तक सफलतापूर्वक चलता आ रहा है।”