बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने वर्ष 2025 में बेचीं 18,001 कारें
एवीएस न्यूज .गुरूग्राम
बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने एक बार फिर से कारों की अब तक की अधिकतम सालाना बिक्री के साथ कारोबार के डायनामिक माहौल में लगातार बेहतरीन परफोर्मेन्स प्रदर्शित किया है। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2025 में 18,001 कारें बेचीं और इस दृष्टि से सालाना 14 फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि के दौरान बीएमडब्ल्यू के पास 17,721 यूनिट्स और मिनी के पास 730 यूनिट्स डिलीवर हैं। वहीं बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने 5,841 मोटरसाइकल कारों की लॉन्चिंग की।
ब्राण्ड की मजबूती और भारतीय उपभोक्ताओं में इसके प्रति खास लगावके चलते बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने दो अंकों में विकास तथा पिछले चार सालों में अब तक की अधिकतम सेल्स दर्ज की है। 2025 में हर महीनेऔर हर तिमाही में अब तक की अधिकतम सेल्स परफोर्मेन्स देखने कोमिली, तिमाही की ग्रोथ रेट भारत में एवरेज लक्जरी सेगमेन्ट से अधिकरही। चौथी तिमाही यानि अक्टूबर से दिसम्बर के दौरान कारों की अधिकतम बिक्री दर्ज करते हुए 6023 युनिट्स बेची गईं, इस दृष्टि से 17 फीसदी सालाना से अधिक बढ़ोतरी हुई।
इस अवसर पर हरदीप सिंह ब्रार, प्रेसीडेंट एवं सीईओ, बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया ने कहा, ‘‘2025 बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के लिए रिकॉर्ड-तोड़ साल रहा है, इस दौरान हमने अब तक की अधिकतम सेल्स दर्ज की। हमने कारों की बिक्री में 18,000 युनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया, वास्तव में हम 14 फीसदी से अधिक की जबरदस्त रेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो लक्जरी सेगमेन्ट में एवरेज ग्रोथ रेट से काफी अधिक है। ये आंकड़े उपभोक्ताओं के हमारे ब्राण्ड में भरोसे और उनकी महत्वाकांक्षाओंकी पुष्टि करते हैं। सभी सेगमेन्ट्स में सेल्स के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैंफिर चाहे इंटरनल कंबशन इंजन हों, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एसएवी यासेडान या लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स। लक्जरी इलेक्ट्रिक सेगमेन्ट में हमारानेतृत्व न सिर्फ सस्टेनेबल मोबिलिटी को गति प्रदान कर रहा है बल्किभारत में लक्जरी कार मार्केट के ब?ते आकार के लिए नई संभावनाएं भीउत्पन्न कर रहा है। आने वाले समय में भी हम अपनी विशेषताओं- शीरड्राइविंग प्ले?र, अनपेरेलल कस्टमर सेंट्रीसिटी और रोबस्ट डीलर नेटवर्क- पर ध्यान केन्द्रित करते हुए हमारे उपभोक्ताओं को हर कदम पर श्रव्ल् काअनुभव प्रदान करते रहेंगे।

