नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का विरोध, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग
मनोज श्रीवास्तव. भोपाल/मानपुर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड मानपुर पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पटेल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के भरोसे पर गंभीर चोट है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत और आर्थिक संघर्ष के बाद परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं देश की शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जब देश का युवा अपने भविष्य को लेकर सवाल उठा रहा है, तब सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कोल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह, अंबुज, युवा नेता विजय गौतम, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सिंह, ज्ञान प्रकाश पटेल, विष्णु तिवारी, कुशलेंद्र तिवारी, लाल भवानी सिंह, मंडलम अध्यक्ष सुदामा सेन, भोला पटेल, सुरेश पटेल, रण दमन सिंह, पंकज गौतम, शेख आशिक, गया प्रसाद पटेल, रामा नामदेव, कुश परिहार, राम नरेश सिंह हृतिक प्यासी, शिवशरण पटेल, रवि सेन, सीताराम चौधरी, अजय सिंह सोमवंशी, प्रफुल्ल सिंह, अमृत लाल सिंह, चंद्रशेखर पटेल, रवि केवट, गोल्डी सेन, रामजी गौतम सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






