एवीएस न्यूज. भोपाल
  भारत के नंबर 1 फेस वॉश ब्रांड हिमालया वेलनेस ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वन डरवुमन अकादमी का अनावरण किया। यह शुरुआत वन डरवुमन पहल की गति को आगे बढ़ाते हुए, जो युवा लड़कियों को चुनौतियों से उबरने में सहायता करती है और उन्हें अपने चुने हुए क्षेत्रों में नंबर 1 बनने के लिए प्रेरित करती है। यह प्लेटफॉर्म युवा लड़कियों और उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटरों के बीच की दूरी को कम करणे के लिए तैयार किया गया है।  

वन डरवुमन अकादमी के माध्यम से हिमालया वेलनेस देश भर की उभरती हुई युवा क्रिकेटरों को आमंत्रित कर रहा है, जहां वे 100 स्कॉलरशिप में से किसी एक को पाने का अवसर हासिल कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें आरसीबी महिला टीम से सीधे प्रेरणादायक सामग्री, क्रिकेट से जुड़े इनसाइट्स और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला मार्गदर्शन भी मिलेगा।

हिमालया वेलनेस कंपनी के बिज़नेस डायरेक्टर राजेश कृष्णमूर्ति ने कहाकि हिमालया में, हमारा दृष्टिकोण ऐसी उद्देश्यपूर्ण पहलों की शुरुआत पर आधारित है जो परिणामों के रूप में प्रभाव दिखाएं। वन डरवुमन अकादमी अकादमी के शुभारंभ के साथ, हम प्रेरणा से आगे बढ़कर कार्रवाई की दिशा में कदम उठा रहे है।