वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड सीई6 सीरीज़ पेश की, जो अल्ट्रा-स्मूथ गेमिंग और जबरदस्त पॉवर के साथ देगी फ्लैग-शिप लेवल की परफॉर्मेंस
एवीएस न्यूज..बैंगलुरू
ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड, वनप्लस ने आज भारत में वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 और वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 लाईट का लॉन्च कर दिया। वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 सीरीज़ लंबी विश्वसनीयता और दिलचस्प मनोरंजन के साथ फ्लैगशिप लेवल का इनोवेशन पेश कर रही है और शक्तिशाली परफॉर्मेंस, गेमिंग, बैटरी लाइफ तथा सॉफ्टवेयर के साथ जबरदस्त दैनिक अनुभव प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 की सेल 8 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 लाइट की सेल 12 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 एक ‘ऑल-राउंड बीस्ट’ है। यह सबसे बेहतर परफॉर्मेंस और एंड्योरेंस पेश करता है। यह स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 मोबाईल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो 144एफपीएस पर गेमिंग और 6 घंटे तक बीजीएमआई प्ले प्रदान करता है। साथ ही, इसमें वनप्लस 15 सीरीज़ से ली गई टच रिफ्लेक्स चिप और सेगमेंट में सबसे बेहतर 3200 हर्ट्ज़ का टच सैंपलिंग रेट भी है।
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले, ड्युअल स्टीरियो स्पीकर (300% अल्ट्रा वॉल्यूम) और एक्वा टच 2.0 हैं। साथ ही, हार्डवेयर लेवल पर ब्लू लाइट और फ्लिकर फिल्टर भी दिया गया है।
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 में अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली, 8,000 एम.ए.एच की बैटरी दी गई है, जो 2.5 दिन से अधिक समय तक चलती है। साथ ही, यह 80 वॉट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें ऑल-सिनारियो बायपास चार्जिंग और 27वॉट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी है।
इमेजिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्युअल-एक्सिस ओ.आई.एस मुख्य कैमरा और 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा है। इसमें छह साल तक फास्ट, स्मूथ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए ऑक्सीजन ओ.एस 16 है।
ड्यूरेबिलिटी के लिए यह आई.पी66/68/69/69के रेटिंग के साथ आता है। साथ ही, एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन और क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ जैसी मजबूती देते हैं।
यह फ्रेश ब्लू, लुनार पर्ल, और पिच ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 लाइट
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 लाइट के साथ भारत में लगभग दो सालों के बाद फैन्स की पसंदीदा सी.ई लाइट सीरीज़ की वापसी हो रही है। यह ‘लाइटनिंग स्पीड, ऑल-आउट प्ले’ पेश करने वाली सीरीज़ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट द्वारा संचालित है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा 1.03 मिलियन से अधिक एंटुटू स्कोर स्कोर के साथ आती है। यह 144एफपीएस गेमप्ले, और 6 घंटों तक स्थिर 60एफपीएस बीजीएमआई सेशन प्रदान करती है।
इसकी 7,000 एम.ए.एच की बैटरी 2 दिनों के लिए पर्याप्त है, जो 45 वॉट सुपरवूक चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और 5,300 मिमी वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम के साथ आती है।
इसमें 144 हर्ट्ज़ सनलाइट डिस्प्ले और एक्वा टच 2.0 के साथ 6.72 इंच एफएचडी+ स्क्रीन है। यह गूगल जेमिनाई ए.आई के साथ ऑक्सीजन ओ.एस 16 पर चलता है, जिससे वनप्लस का फास्ट, स्मूथ और क्लीन अनुभव मिलता है।
यह एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन और डस्ट/स्प्लैश प्रोटेक्शन एवं छह सालों की फास्ट एवं स्मूथ परफॉर्मेंस गारंटी के साथ काफी ड्यूरेबल है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, ए.आई फोटो एडिटिंग टूल्स, 30एफ.पी.एस पर 4के वीडियो और सेल्फी व वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह विविड मिंट और हाइपर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।
मूल्य व उपलब्धता
वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 की सेल 8 मई, 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वनप्लस नॉर्ड सी.ई6 लाइट 12 मई, 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे मिलना शुरू होगा।
Model Variant Original Price Instant Bank Discount* Net Effective Price
Nord CE6 8+128GB INR 29,999 INR 2,000 INR 27,999
8+256GB INR 32,999 INR 2,000 INR 30,999
Nord CE6 Lite 8+128GB INR 20,999 INR 2,000 INR 18,999
8+256GB INR 22,999 INR 2,000 INR 20,999
8+256GB INR 25,999 INR 2,000 INR 23,999
प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ई.एम.आई उपलब्ध होगी। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स द्वारा फुल स्वाइप ट्रांज़ैक्शन पर ₹1500 और ई.एम.आई ट्रांज़ैक्शन पर ₹ 2000 की तत्काल छूट मिलेगी। ऑफर शर्तों के अधीन है।
इन दोनों डिवाइस को ‘एमेज़ॉन स्पेशल्स’ के अंतर्गत लॉन्च किया जा रहा है, और ये ऑनलाइन एमेज़ॉन.इन, वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, तथा ऑफलाइन वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगी।

