ग्राहक बेस्टसेलिंग लेखकों और प्रकाशकों की विस्तृत रेंज में से अपनी पसंद की किताबें चुन सकते 
एवीएस न्यूज. बेंगलुरु
इस बाल दिवस पर अमेजन डॉट इन लेकर आया है बच्चों के लिए खास तौर पर चुनी गई लोकप्रिय किताबों की एक विशेष श्रृंखला, जो बच्चों में जिज्ञासा जगाने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और पढ़ने के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। सदाबहार क्लासिक्स और रोमांचक कहानियों से लेकर शैक्षणिक पुस्तकों तक, ग्राहक बेस्टसेलिंग लेखकों और प्रकाशकों की विस्तृत रेंज में से अपनी पसंद की किताबें चुन सकते हैं। ग्राहक किताबों पर 45 फीसदी तक की छूट और कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर अतिरिक्त 10 फीसदी की तुरंत बैंक छूट* का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, भारत के 100फीसदी सर्विसेबल पिन कोड्स पर तेज़ और भरोसेमंद डिलीवरी का आनंद लें, जहाँ हर 3 में से 1 बच्चों की किताब अगले ही दिन डिलीवर की जाती है।  
अमेजन डॉट इन पर हर किसी के लिए कुछ खास है। कुछ लोकप्रिय किताबों के नाम इस प्रकार हैं

 

द किड हू केम फ्रॉम स्पेस
 बेस्टसेलिंग और पुरस्कार विजेता लेखक रॉस वेलफोर्ड तथा प्रसिद्ध प्रकाशक हार्परकॉलिन्स की यह किताब हास्य, भावनाओं और रहस्य का बेहतरीन संगम है। जो पाठक इन तीनों का आनंद एक साथ लेना चाहते हैं, उनके लिए यह किताब एक शानदार विकल्प है। इसे 258 रुपये में प्राप्त करें। 
 
डायरी ऑफ ए विम्पी किड: पार्टीपूपर
 मस्ती, शरारत और मजेदार पलों से भरी यह किताब ‘विम्पी किड’ के प्रशंसकों के लिए एकदम परफेक्ट रीड है। पफिन - पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित और जेफ किन्नी द्वारा लिखित यह किताब ‘पार्टीपूपर’ में ढेर सारी हंसी पेश करती है।  इसे 420 रुपये में प्राप्त करें। 


इट्स टाइम टू से गुडनाइट
 इस खूबसूरती से चित्रित किताब के साथ बच्चों को एक जादुई रात की नींद की यात्रा पर ले जाइए। वंडर हाउस बुक्स द्वारा प्रकाशित यह किताब शुरुआती अवधारणाओं को विकसित करने, भाषा और सीखने की क्षमता बढ़ाने में मदद करती है, साथ ही बच्चों को आराम और नींद के महत्व के बारे में सिखाती है। इसे 199 रुपये में प्राप्त करें  


द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेंपल
 पेंगुइन बुक्स इंडिया द्वारा प्रकाशित सुधा मूर्ति की यह सुंदर चित्रों से सजी और सरल भाषा में लिखी गई किताब ‘द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेंपल’ एक शहर की लड़की नूनी और पाठकों को रहस्य और रोमांच की दुनिया में ले जाती है। इसे 181 रुपये में प्राप्त करें


 हैरी पॉटर: द कम्प्लीट कलेक्शन
 जे.के. रोलिंग द्वारा लिखी गई यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलिंग और पुरस्कार विजेता सीरीज़, ब्लूम्सबरी चिल्ड्रन्स बुक्स द्वारा प्रकाशित है। यह हैरी पॉटर कलेक्शन आपको सीधे हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में ले जाएगा। इसे 3063 रुपये में प्राप्त करें। 


 डॉग मैन #14 बिग जिम

बिलीव्स स्कॉलास्टिक इंक द्वारा प्रकाशित और डेव पिल्की द्वारा लिखित यह किताब हास्य, रोमांच, अच्छाई और मनोरंजन का शानदार मिश्रण है, जो पाठकों को अपने नायकों के साथ एक अनोखी यात्रा पर ले जाती है। इसे 456 रुपये में प्राप्त करें। 
. तेलुगु अक्षरमाला लैंग्वेज पैक

 फ्यूचर इंटेलिजेंस बुक्स द्वारा प्रकाशित यह किताब बच्चों के लिए तेलुगु भाषा सीखने का एक मजेदार और रोचक तरीका है। इसे 395 रुपये में प्राप्त करें। 
श्रेष्ठ बाल कहानियां
 सुधा मूर्ति की प्रेरणादायक कहानियों से सजी यह किताब बच्चों के लिए एक बेहतरीन उपहार है। इसे 192 रुपए  में प्राप्त करें
 
विष्णु शर्मा की पंचतंत्र (ओड़िया)
 बी.के. पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित और विष्णु शर्मा द्वारा लिखित यह पंचतंत्र की किताब अपनी सुंदर कहानियों के माध्यम से पाठकों को प्रेरित करती है। इसे 269 रुपये में प्राप्त करें। 
 किंडर सीरीज़ कन्नड़ अक्षरमाले राइटिंग बुक
 फ्यूचर इंटेलिजेंस बुक्स द्वारा प्रकाशित यह किताब बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इंटरएक्टिव लर्निंग पर आधारित है और शुरुआती शिक्षा के लिए एक बेहतरीन साथी है। इसे 125 रुपये में प्राप्त करें।