कलंत्री फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजपूत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
एवीएस न्यूज..भोपाल
ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विजय सरदाना ने बताया कि मनमोहन कलंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवीण भाई पटेल महासचिव, आबा साहेब बोखरे कोषाध्यक्ष, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मानसिंह राजपूत, मनमोहन सरावगी, हरमेश सिंह एवं एम मोहन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया ।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है। इस अवसर पर मप्र संगठन की ओर से संजय रघुवंशी उज्जैन, राजेश मलैया सागर, प्रकाश जैन बैतूल भी दिल्ली में उपस्थित थे।

