एवीएस न्यूज. मुंबई

नेटफ्लिक्स की कैप्टिव रियलिटी सीरीज लॉकअप: सच या सजा अभी शुरू ही हुई थी कि इनमेट्स के कन्फेशंस ने सभी को चौंकाना शुरू कर दिया। प्रीमियर के दौरान एक बहुत ही भावुक क्षण तब आया, जब हर्षद चोपड़ा ने बताया कि उन्हें मिले धोखे ने किस प्रकार उनका जीवन बदल दिया।

हर्षद से जेल एंट्री चैलेंज के अंतर्गत एक सीक्रेट का खुलासा करने के लिए कहा गया था। अपने भावुक कन्फेशन में उन्होंने बताया कि वो ऐसे दो लोगों से धोखा खा चुके हैं, जिन पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया था।

हर्षद ने कहा, ‘‘मैं अपने जीवन में दो सबसे महत्वपूर्ण लोगों को खो चुका हूँ। उसके बाद से मैं न तो लोगों पर भरोसा कर पाता हूँ और न ही उनसे खुलकर बात कर पाता हूँ। यह सीक्रेट मैंने कभी किसी के साथ साझा नहीं किया है।’’

इस खुलासे से शिवांगी जोशी और जेलर्स भावुक हो गए और अवाक रह गए। यह इस बात का संकेत है कि लॉक अप के अंदर हर इनमेट का एक सीक्रेट है। हर कन्फेशन में गेम को बदलने की ताकत है।

यह सफर तो अभी शुरू ही हुआ है, आगे के रास्ते में सबसे बड़े खुलासे होने वाले हैं।

लॉक अप: सच या सजा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे उपलब्ध होंगे।