बीएचईएल भोपाल की हेल्पिंग हैंड्स में योग दिवस का आयोजन
लेडीज क्लब की अध्यक्षा रोजी बोलीं- ‘योग से बढ़ेगी कार्यकुशलता’
एवीएस न्यूज,भोपाल।
बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीता रामनाथन विशेष अतिथि एवं रोजी उपाध्याय अध्यक्षा, भेल लेडीज क्लब ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया।
रोजी उपाध्याय ने कर्मचारियों के साथ योग दिवस में सम्मिलित होते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए कार्य के साथ योग करने से मन प्रसन्न रहेगा तथा वे उत्पादन में अपना श्रेष्ठ दे सकेंगे। योग गुरु मदन दंडपत्त ने योग पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उपस्थित लोगों को योग करवाया। कार्यक्रम में बीएचईएल लेडीज क्लब के टेक्निकल सेन्टर की उपाध्यक्षा अनुजा मजुमदार ने स्वागत किया तथा अपने विचार रखे।
इन्होंने लिया योग में भाग
कोषाध्यक्ष शीतल जुनेजा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्षा योगिता बघेल, उपाध्यक्षा प्रिती अग्रवाल और उपाध्यक्षा मंजू पटेल, सरिता डोंगरे, कांडपाल एवं क्लब समिति की सदस्याएं, सामान्य सभा के सदस्य, प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ब्लू कम्प्यूटर सेंटर, स्किल सेंटर, कामगार सेंटर वाटिका एवं मसाला सेंटर ने योग में उत्साहपूर्वक भाग लिया।






