तनाएरा ने लांच किया फेस्टिव कलेक्शन मियारा
मुंबई। एथनिक वियर ब्राण्ड तनाएरा ने फेस्टिव कलेक्शन ‘मियाराः क्राफ्टेड बाय हैण्ड, रूटेड इन प्योरिटी’ का लांच किया है। महिलाओं के लिए पेश की गई यह हस्तनिर्मित रेंज पारम्परिक कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइनों का बेहतरीन संयोजन है, जिसके डिज़ाइन इसे सबसे खास बनाते हैं।
तनाएरा का नया कैंपेन ‘द गिफ्ट ऑफ प्योर लव’ फेस्टिव सीज़न में साड़ी के प्रति महिलाओं के लगाव का जश्न मनाता है। यह कैंपेन उपहार देने की खुशी को उजागर करते हुए हमें याद दिलाता है कि किस तरह तोहफे़ में दी गई तनाएरा साड़ी प्यार के साथ-साथ दुर्लभ एवं अमूल्य भावनाओं को सम्मान देती है। लिमिडेट पीरियड ऑफर 20 अक्टूबर 2025 तक वैलिड है।

