1.25 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स अब अमेजन इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम का हिस्सा हैं.

एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
अमेजन इंडिया ने बताया कि उसके क्रिएटर प्रोग्राम ने इस साल 2 करोड़ से ज्यादा खरीदारों तक क्रिएटर-आधारित खोज को पहुंचाया है. त्योहारों के सीजन से पहले 1 लाख क्रिएटर्स थे, जो अब बढ़कर 1.25 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं. कुछ ही महीनों में 25% की यह बढ़त दिखाती है कि अमेजन का प्लेटफॉर्म क्रिएटर-आधारित उद्यमिता को कितना बढ़ावा दे रहा है. अब करीब 70% क्रिएटर-आधारित खरीदारी नॉन-मैट्रो शहरों से आ रही है, जिनमें करनाल, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और देहरादून जैसे शहर शामिल हैं. अमेजन के दो-तिहाई से ज्यादा क्रिएटर्स 500 से अधिक नॉन-मैट्रो पिन कोड्स से आते हैं, जो देशभर में क्रिएटर कॉमर्स और क्षेत्रीय कंटेंट क्रिएटर्स के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है.

इस त्योहारी सीजन में 40 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने क्रिएटर्स के जरिए प्रोडक्ट्स खोजे. लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी और होम जैसी कैटेगरीज में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, क्योंकि क्रिएटर्स ने मनोरंजन और खरीदारी के बीच की दूरी कम कर दी.

अमेजन इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम में अब टेक्नोलॉजी, फैशन, लाइफस्टाइल, पेरेंटिंग, फिटनेस और अन्य क्षेत्रों के 1.25 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स जुड़े हुए हैं. यह प्रोग्राम क्रिएटर्स को अपनी क्रिएटिव सोच के अनुसार कंटेंट बनाने की आज़ादी देता है, जिससे वे अपने दर्शकों के साथ ज्यादा जुड़ाव बना पाते हैं. इसके अलावा, फैशन इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम और हाल ही में शुरू किया गया टेक इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम जैसे खास वर्टिकल भी हैं, जो क्रिएटर्स को अपना पर्सनलाइज़्ड स्टोरफ्रंट बनाने और ग्राहकों को इंटरैक्टिव शॉपिंग अनुभव देने में सक्षम बनाते हैं.

इंटरैक्टिव फॉर्मेट्स जैसे अमेजन लाईव के जरिए, जो Amazon.in पर लाइव शॉपिंग का एक अनोखा प्रोग्राम है, ग्राहक सीधे कंटेंट क्रिएटर्स से जुड़ सकते हैं. यहां क्रिएटर्स प्रोडक्ट्स दिखाते हैं, ग्राहकों के सवालों के जवाब देते हैं, लिमिटेड समय के ऑफर बताते हैं और खरीदारी से जुड़े बेहतर फैसले लेने में मदद करते हैं. सिर्फ 30 दिनों में ग्राहकों ने Amazon.in पर क्रिएटर्स द्वारा बनाए गए कंटेंट को रिकॉर्ड 4.3 करोड़ मिनट तक देखा.

अमेजन इंडिया के डायरेक्टर, शॉपिंग एक्सपीरियंस, जाहिद ख़ान ने कहा, “क्रिएटर्स आज भारत की खरीदारी के तरीके को नए सिरे से बदल रहे हैं. ग्राहक अब प्रोडक्ट्स को खोजने, समझने और खरीदने के लिए क्रिएटर्स पर ज्यादा भरोसा करते हैं. अमेजन इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम और अमेजन लाईव एंड शॉपिंग वीडिओज़ जैसे क्रेटर प्रोग्राम के जरिए हम देश के हर कोने से आने वाले स्टोरीटेलर्स को उनकी रुचि को उद्यमिता में बदलने का मौका दे रहे हैं. इस साल की तेज वृद्धि दिखाती है कि क्रिएटर-आधारित खोज ई-कॉमर्स को बदल रही है, जिससे खरीदारी और ज्यादा भरोसेमंद, इंटरैक्टिव और देश के हर हिस्से के ग्राहकों तक आसानी से पहुंचने वाली बन रही है. अपने इन क्रिएटर प्रोग्राम्स के जरिए हम भारत की तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकॉनमी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” 

Amazon.in लगातार एआई-आधारित पर्सनलाइज़ेशन, इमर्सिव वीडियो कॉमर्स और क्रिएटर-आधारित लाइवस्ट्रीम्स के जरिए प्रोडक्ट डिस्कवरी को मजबूत कर रहा है. शॉर्ट फॉर्म और लाइव कंटेंट फॉर्मेट्स को और बेहतर तरीके से जोड़कर ग्राहकों की खरीदारी यात्रा को और आसान बनाया जा रहा है. अमेजन लाईव जैसे इन-ऐप प्रोग्राम्स के अलावा, कंपनी जल्द ही इमर्सिव शॉर्ट शॉपिंग क्रिएटर वीडियोज़ भी लॉन्च करेगी, जिन्हें ग्राहकों को उनकी खरीदारी यात्रा के दौरान संदर्भ के अनुसार दिखाया जाएगा.

Amazon.in भारत में क्रिएटर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार निवेश कर रहा है. अमेजन लाईव एंड शॉपिंग वीडिओ, अमेजन इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम, स्पेशल कैटेगरी प्रोग्राम, क्रिएटर  सेन्ट्रल, क्रिएटर  यूनिवर्सिटी, एलिवेट और क्रिएटर  कनेक्ट जैसे प्रोग्राम्स क्रिएटर्स को सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का मंच देते हैं. अमेजन क्रिएटर  प्रोग्राम्स इन्फ्लुएंसर्स को उन्नत एनालिटिक्स, परफॉर्मेंस इनसाइट्स और कमाई से जुड़े टूल्स उपलब्ध कराते हैं, ताकि वे टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ सकें और भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल इकॉनमी में अपनी वृद्धि को और तेज कर सकें.