अहमदाबाद। सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड ने स्ट्रेटेजिक इक्विटी लिंक्ड पार्टनरशिप बनाने के लिए अमेरिकी निगमित कोर्पोरेशन शिवम कॉन्ट्रैक्टिंग इंक. (एससीआई) के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत, एसटीएल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में एससीई  की चल रही और भविष्य की परियोजनाओं में भाग लेने के लिए 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 52 करोड़ रुपए) तक का निवेश करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है।
दोनों पक्षों के बीच हुए समझौता ज्ञापन की शर्तों के तहत, सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड शिवम कॉन्ट्रैक्टिंग इंक. में 60 फीसदी तक इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। एक्विसिझन कंसिडरेशन सेल्विन ट्रेडर्स लिमिटेड द्वारा सहमत दर पर शेयर जारी करके किया जाएगा, जो 18 रुपये प्रति शेयर से कम नहीं होगा। इस सौदे के लिए एससीआई का उचित मूल्यांकन 31 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर की तिथि से 12 महीने के लिए वैध होगा।