रेनॉ ग्रुप ने संदीप भाम्ब्रा को नियुक्त किया चीफ डिजाइनर
चेन्नई। रेनॉ ग्रुप इंडिया ने भारत में लीडरशिप पदों पर दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारत वैश्विक ऑटोमोबाइल डिजाइन और इंजीनियरिंग का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है। डॉ. विक्रमन वी को चेन्नई स्थित रेनॉ निसान टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर इंडिया में चीफ ऑफ रेनॉ इंजीनियरिंग नियुक्त किया गया है। वे इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और नवाचार का नेतृत्व करेंगे, जिससे रेनॉ ग्रुप के वैश्विक परिवर्तन और भारत की उन्नत आएंडी में बढ़ती भूमिका को मज़बूती मिलेगी।
डॉ. विक्रमन इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा में कार्यरत थे, जहां उन्होंने व्हीकल मैकेनिकल डिविज़न का नेतृत्व किया और लगभग दो दशकों तक वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाओं में रहे। उन्हें ईवी और आईसीई दोनों प्लेटफ़ॉर्म्स का गहरा अनुभव है। उन्होंने आईआईटी मद्रास से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। डिजाइन-आधारित मोबिलिटी के अगले अध्याय को आगे बढ़ाने के लिए, संदीप भाम्ब्रा को रेनॉ डिज़ाइन सेंटर इंडिया ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे अपनी मौजूदा भूमिका चीफ डिजाइनर एडवांस्ड रेनॉ के रूप में भी कार्य करते रहेंगे। संदीप सीधे लॉरेंस वान डेन एकर, चीफ डिजाइन ऑफिसर, रेनॉ ग्रुप को रिपोर्ट करते रहेंगे।

