भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग:प्लाईवुड के सामान से भड़कीं लपटें
फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां 2 घंटे में पा सकीं काबू
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के आईएसबीटी ( अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) के सामने मेहता इंडस्ट्री में रविवारकरीब पौने 4 बजे आग लग गई। यहां फैब्रिकेशन का काम होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी का सामान और प्लाईवुड रखा था।
सूचना मिलते ही नगर निगम की एक-एक कर 12 दमकलें मौके पर पहुंचीं। गोदाम के पीछे की तरफ टिन से बनी दीवार तोड़ी गई। यहां से लपटों पर फोम डाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फैब्रिकेशन फैक्ट्री से सटी झुग्गी बस्ती के लोगों ने ऐहतियात के तौर पर घरों का सामान बाहर निकाल लिया था। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
फायर ऑफिसर बोले- मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया
मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में लगी आग पर करीब दो घंटे में 12 दमकल की मदद से काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है।
फैक्ट्री के पिछले हिस्से में टिन से बनी दीवार को रस्सी बांधकर दमकल से खींचा गया। इसे तोड़ने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लपटों पर पानी डाला।

