गुरुग्राम। एयरटेल बिजनेस ने भारतीय रेलवे सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (आईआरएसओसी) से एक बहुवर्षीय कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है जिसके तहत एयरटेल बिजनेस भारत के रेलवे नेटवर्क के डिजिटल बैकबोन को सुरक्षित रखने के लिए कॉम्प्रिहेंसिव, इंडस्ट्री-लीडिंग सिक्योरिटी सर्विसेज़ प्रदान करेगा। 
देश की रेलवे सेवाएं एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति हैं, जिनके अंतर्गत रोजाना 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, यह रोज़ाना 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है, लाखों डिजिटल लेन-देन करती है, और हर साल 1.5 अरब टन से अधिक का माल ढोती है। आज जब साइबर खतरे हर तरफ बढ़ रहे हैं, ग्राहकों की पहचान, भुगतान जानकारी, टिकटिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, माल ढुलाई और सिग्नलिंग जैसे संवेदनशील डेटाबेस समेत इस विशाल और अहम डेटा प्रवाह की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। 
एयरटेल बिज़नेस एडवांस्ड और सेंट्रलाइज़्ड सुरक्षा नियंत्रणों के साथ रेलवे के बड़े डेटाबेस की सुरक्षा के लिए मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन तैयार करेगा। यह एक मजबूत और नियमों के अनुसार सुरक्षित बैकएंड सुनिश्चित करते हुए देश की रेलवे सेवाओं के संपूर्ण डिजिटल ऑपरेशंस को भी सुरक्षित रखेगा, जिसमें 26 लोकेशंस पर तैनात 1,60,000 कर्मचारी शामिल हैं।
 एयरटेल बिजनेस, सीईओ व डायरेक्टर  शरत् सिन्हा ने कहाकि एयरटेल बिजनेस साइबर खतरों के बढ़ते दौर में संचालन की निरंतरता, डेटा इंटीग्रिटी और यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, ऐसे में एडवांस्ड डिफेंस मेकैनिज़्म्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी मजबूत सिक्योरिटी लेयर टिकटिंग और डेटा मैनेजमेंट में सिक्योरिटी एफिशिएंसी को आगे बढ़ाएगी, रेलवे के सभी डिजिटल ऑपरेशंस को लगातार बढ़ रहे साइबर खतरों से सुरक्षित रखेगी और लाखों रोज़ाना रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और सहज डिजिटल सेवाएँ प्रदान करेगी।
दिलीप कुमार, ईडीआईपी  रेलवे बोर्ड, ने कहाकि ऑपरेशन, रखरखाव, उत्पादन और संसाधनों की खरीद के लिए डिजिटल सूचना और संचार तकनीकों पर बढ़ती निर्भरता के कारण, साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। आईआरएसओसी की स्थापना से एक केंद्रीकृत सुरक्षा संचालन केंद्र उपलब्ध होगा, जो भारतीय रेलवे की संपत्तियों की लगातार निगरानी करेगा, साइबर खतरों का कुशलता से पता लगाएगा और उनका समाधान करेगा, खतरे से जुड़ी जानकारी एकत्र करेगा और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों के साथ उचित सहयोग सुनिश्चित करेगा।