सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी एफ70ई 5जी को लांच किया
एवीएस न्यूज.गुड़गांव
सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी एफ70ई 5जी को लांच किया है। यह नई गैलेक्सी एफ70 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर युवा जेन जी यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें बेहतरीन कैमरा अनुभव, अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले और प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है, ताकि रोज़ाना क्रिएट करने, शेयर करने और खुद को एक्सप्रेस करने वाले युवा इसे पसंद करें।
नए ग्लैक्सी एफ70ई 5जी को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 4जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि 6जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है।
यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से फ्लिपकार्ट और सेमसंग के ऑफीशियल ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी डायरेक्टर,अक्षय एस. राव ने कहाकि नया गैलेक्सी एफ70ई 5जी सैमसंग की उस मजबूत सोच को दिखाता है कि हम अपने पैसे को महत्व देने वाले युवाओं को ऐसे नए-नए फीचर्स देकर आगे बढ़ने में मदद करना चाहते हैं।

