एवीएस न्यूज.बेंगलुरु  


ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न इंडिया ने अपने बहुप्रतीक्षित प्राइम डे 2026 की घोषणा कर दी है। भारत में अपने दसवें संस्करण के तहत यह सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान प्राइम मेंबर्स को ग्रोसरी, हेल्थ, बेबी केयर, पेट केयर, ताज़े फल एवं सब्ज़ियों सहित रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामान पर आकर्षक छूट और विशेष ऑफर्स मिलेंगे।

कंपनी के अनुसार, इस बार प्राइम डे में ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट के साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च, लिमिटेड एडिशन उत्पाद और तेज़ डिलीवरी का लाभ मिलेगा। घर की नियमित खरीदारी को आसान बनाने के लिए ग्रोसरी, रेडी-टू-कुक फूड, हेल्दी स्नैक्स और क्षेत्रीय खाद्य उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी।

अमेज़न ने बताया कि ग्राहकों के लिए हाफ प्राइस स्टोर, सुपर सेवर स्टोर और मानसून स्टोर जैसे विशेष स्टोर तैयार किए गए हैं। सेल के दौरान बार्जेस उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक, पिंटोला पर 40 प्रतिशत तक और दावत ब्रांड के उत्पादों पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

ग्राहकों की सुविधा के लिए 'अमेज़न नाउ' के माध्यम से चुनिंदा शहरों में कुछ ही मिनटों में डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, एवरीडे एसेंशियल स्टोर के जरिए बेबी केयर, पेट केयर, हेल्थ एंड पर्सनल केयर और गॉरमेट ग्रोसरी जैसे उत्पादों की सेम-डे या नेक्स्ट-डे डिलीवरी भी मिलेगी।

शॉपिंग को और आसान बनाने के लिए अमेज़न ने अपने एआई-संचालित शॉपिंग असिस्टेंट रुफस को भी प्रमुखता दी है। ग्राहक बातचीत के अंदाज़ में सवाल पूछकर अपनी ज़रूरत के अनुसार उपयुक्त उत्पादों की सिफारिश प्राप्त कर सकेंगे।

प्राइम डे के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अमेज़न ने नए ग्राहकों के लिए सीमित अवधि का विशेष ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत वार्षिक प्राइम मेंबरशिप 999 रुपये (पहले 1,499 रुपये), प्राइम लाइट 599 रुपये (पहले 799 रुपये) और प्राइम शॉपिंग एडिशन 299 रुपये (पहले 399 रुपये) में उपलब्ध कराया जा रहा है।

कंपनी का कहना है कि प्राइम डे 2026 ग्राहकों को रोज़मर्रा की ज़रूरतों की खरीदारी में अधिक बचत, तेज़ डिलीवरी और बेहतर शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा आयोजन होगा।