कोटक और इंडिगो ने लांच किए पावर्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स
मुंबई। कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो ने मिलकर एक आकर्षक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स की श्रृंखला को फिर से लांच किया है। ये कार्ड्स इंडिगो एयरलाइंस के नए लॉयल्टी प्रोग्राम, इंडिगो ब्लूचिप द्वारा पावर्ड है। चाहे आप बार-बार यात्रा करने वाले हों या अपनी अगली छुट्टी की योजना बना रहे हों, ये कार्ड आपके रोज़मर्रा के खर्च को यात्रा पुरस्कारों में बदलने के लिए डिजाइन किए गए हैं। अशोक वासवानी, एमडी और सीईओ ने कहाकि यह साझेदारी एक साझा लक्ष्य पर आधारित है। रोजमर्रा की बैंकिंग को और फायदेमंद बनाना और यात्रा को सभी के लिए आसान करना।

