आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में कल रोजगार का मेगा कैंपस
रोजगार एवं प्लेसमेंट अभियान में अब तक 56 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी सहभागिता की सहमति प्रदान की
एवीएस न्यूज, भोपाल।
आरकेडीएफ विश्वविद्यालय तथा जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून को युवा संगम-मेगा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया हो रहा है। इस मेगा रोजगार एवं प्लेसमेंट अभियान में अब तक 56 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी सहभागिता की सहमति प्रदान की है। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में उत्तीर्ण अथवा उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी इस मेगा ओपन कैंपस में भाग ले सकते हैं।
इंजीनियरिंग बीटेक, एमटेक, फार्मेसी, कृषि, एमबीए, कॉमर्स, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, अन्य संबंधित व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रम के छात्र इससे लाभांवित हो सकेंगे. आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल प्रदेश का प्रथम निजी विश्वविद्यालय है जिसने इतने बड़े स्तर पर मेगा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की दूसरी बार पहल की है। युवा संगम 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रदेश के युवाओं को उनके करियर निर्माण में सहयोग प्रदान करना है।






