बीएचईएल में 6 एफआरए ट्रैक्शन मोटर पर दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित
रेलवे प्रतिनिधियों ने प्लांट का दौरा कर किया संवाद
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल के ट्रैक्शन सर्विसेस विभाग द्वारा ‘बीएचईएल 6 एफआरए ट्रैक्शन मोटर’ के संचालन और रख-रखाव (मैंटेनेंस) पर केंद्रित दो दिवसीय उच्च स्तरीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देश के विभिन्न रेलवे शेडों से आए प्रतिनिधियों और बीएचईएल प्रबंधन से धर्मेन्द्र, अपर महाप्रबंधक (टीएक्सएस एवं टीएमएक्स), मनीष वर्मा, अपर महाप्रबंधक (टीएमई), विकास रावतिया, अपर महाप्रबधक (टीएमई), संजय कुमार वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (टीएमएक्स) एवं सुबोध प्रसाद, उप महाप्रबंधक (टीएमएक्स) ने प्रतिभागिता की ।
आधुनिक बदलावों और सुधारों की जानकारी दी
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ट्रैक्शन मोटर्स के पेचीदा तकनीकी पहलुओं, आधुनिक बदलावों और सुधारों की जानकारी साझा की। रेलवे प्रतिनिधियों ने असेंबली और मैंटेनेंस प्रणाली को करीब से समझने के लिए प्लांट का दौरा किया। वहीं मोटर की कार्यक्षमता और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए रेलवे इंजीनियर्स और बीएचईएल टीम के बीच सीधा संवाद हुआ।
बीएचईएल प्रबंधन ने बेहतर सर्विसेस देने वादा किया
बीएचईएल प्रबंधन ने भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय उत्पाद और बेहतरीन सर्विसेस देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, रेलवे प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इससे फील्ड में मोटरों के रख-रखाव में बड़ी मदद मिलेगी।






