आरबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी के बयान को उद्योग जगत से मिला सकारात्मक समर्थन: प्रतिनिधियों ने स्थिर रेपो रेट को अर्थव्यवस्था और विकास के लिए उपयुक्त कदम बताया
एवीएस न्यूज.भोपाल
भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने मौद्रिक नीति समिति की आगामी बैठक में रेपो रेट को स्थिर बनाए रखने को अर्थव्यवस्था और विकास के लिए सबसे उपयुक्त कदम बताया है। उनके इस बयान के बाद व्यापार और उद्योग जगत से मिश्रित लेकिन अधिकतर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी
रियल एस्टेट डेवलपर्स और उद्योग संगठनों से जुड़े क्रेडाई भोपाल अध्यक्ष मनोज मीक ने आरबीआई के इस रुख का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि होम लोन की ब्याज दरों में स्थिरता से ग्राहकों का भरोसा बना रहेगा और आवास की मांग में सुधार होगा, जिससे सेक्टर को मजबूती मिलेगी।

दरों में वृद्धि उत्पादन और संचालन लागत को प्रभावित कर सकती है
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) सेक्टर तथा कॉर्पोरेट जगत से जुड़े और फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई) के अध्यक्ष हिमांशु खरे का मानना है कि स्थिर ब्याज दरें व्यवसायों के लिए उधारी लागत को पूर्वानुमानित बनाए रखती हैं। इससे कंपनियों को वित्तीय योजना बनाने में आसानी होती है, जबकि दरों में वृद्धि उत्पादन और संचालन लागत को प्रभावित कर सकती है।

निवेश माहौल को मजबूत करेगा ,आर्थिक विकास को गति देगा
विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े भोपाल लोहा व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने एसबीआई चेयरमैन के विचारों का समर्थन करते हुए कहा है कि भारत की दीर्घकालिक विकास क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है, न कि अल्पकालिक आर्थिक उतार-चढ़ाव पर।
कुल मिलाकर विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रेपो रेट स्थिर रहता है तो यह निवेश माहौल को मजबूत करेगा और आर्थिक विकास को गति देने में सहायक होगा।






