एवीएस न्यूज . मुंबई 
लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, एक विविधीकृत हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी-आधारित समूह, ने बेंगलुरु स्थित मेड-टेक इनोवेटर रेनालिक्स हेल्थ सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में 85% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। रेनालिक्स भारत की पहली पूर्णतः स्वदेशी, एआई और क्लाउड-सक्षम स्मार्ट हीमोडायलिसिस मशीन का विकासकर्ता है। इसके साथ ही, रेनालिक्स अब लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ का आर एंड डी आर्म बनेगा और किडनी तथा लिवर से संबंधित मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में आगे शोध कार्य जारी रखेगा।

यह अधिग्रहण भारत में बढ़ते क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) के बोझ को कम करने के उद्देश्य से, अगली पीढ़ी की मेडिकल टेक्नोलॉजी में लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ के विस्तार की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल है। रेनालिक्स की प्रमुख हीमोडायलिसिस मशीन रियल-टाइम रिमोट मॉनिटरिंग, क्लाउड-आधारित क्लिनिकल कनेक्टिविटी और इंटेलिजेंट एनालिटिक्स को एकीकृत करती है, जिससे अस्पतालों, डायलेसिस सेंटर्स और डॉक्टर्स को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती रीनल थैरेपी उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

रेनालिक्स के अब लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ के हेल्थकेयर इकोसिस्टम का हिस्सा बनने से, कंपनी भारत में स्वदेशी डायलेसिस इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर विकसित करने, क्लिनिकल परिणामों को बेहतर बनाने और टियर-1 से टियर-3 शहरों तक उच्च-स्तरीय रीनल केयर की पहुंच बढ़ाने के लिए मजबूत स्थिति में है।

अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, श्री सच्चिदानंद  उपाध्याय, मैनेजिंग डायरेक्टर , लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कहा: “रेनालिक्स में हमारा निवेश भारतीय हेल्थकेयर के भविष्य में किया गया एक दूरदर्शी कदम है—जहाँ अत्याधुनिक मेड-टेक भारत में ही डिजाइन, इंजीनियर और निर्मित की जाती है, भारत और विश्व के लिए। डायलेसिस को एक महँगी और भारी इंफ्रास्ट्रक्चर वाली सेवा से आगे बढ़कर स्मार्ट, कनेक्टेड और रोगी-केंद्रित अनुभव में बदलने की आवश्यकता है। रेनालिक्स को अपने समूह में शामिल करके हम इस बदलाव को तेज गति दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन्नत रीनल केयर को लोकतांत्रिक बनाना, ‘मेक इन इंडिया’ नवाचार को सशक्त करना और ऐसी मेडिकल टेक्नोलॉजी विकसित करना है जो बड़े पैमाने पर पहुंच और क्लिनिकल उत्कृष्टता को पुनर्परिभाषित करे।”

रेनालिक्स अपनी मौजूदा इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों के साथ कार्य जारी रखेगा, जबकि लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ की राष्ट्रीय हेल्थकेयर डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता, डायग्नोस्टिक नेटवर्क और विनिर्माण योग्यताओं का लाभ उठाकर तेजी से मार्केट विस्तार और टेक्नोलॉजी अपनाने को आगे बढ़ाएगा।  1998 में स्थापित लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक्स सेक्टर में एक शक्तिशाली और गतिशील ब्रांड के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। नवाचार की मजबूत विरासत पर आगे बढ़ते हुए, कंपनी ने मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में भी रणनीतिक विस्तार कर हेल्थकेयर वैल्यू चेन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।