एवीएस न्यूज. भोपाल 
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लांच किया है, जो एक स्पेशलाइज्ड इंवेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) की रणनीति है। इसे उन निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है जो नियमित रिटर्न और पूंजी वृद्धि की तलाश में हैं।

यह रणनीति विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों-फिक्स्ड इनकम, इक्विटी आर्बिट्राज, आरईआईटी और इनविट यूनिट्स में निवेश को मिलाकर बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम-समायोजित रिटर्न हासिल करने का प्रयास करती है। इसका नया फंड ऑफर (एनएफओ) 2 जून 2026 से 16 जून 2026 तक खुला रहेगा। 


कैलाश कुलकर्णी, सीईओ, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहाकि आज के निवेशक पहले से ज़्यादा समझदार हैं। उन्हें ऐसे नए तरीकों की ज़रूरत है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ संभालते हों और जो बाज़ार के उतार-चढ़ाव को झेल सकें। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड को एक आसान बीच के रास्ते की तरह बनाया गया है।

इसमें निवेशकों को म्यूचुअल फंड जैसी साफ-सुथरी जानकारी भी मिलती है, और साथ ही इसमें ऐसा लचीलापन भी है जिससे कम जोखिम में टैक्स बचाते हुए बेहतर कमाई हो सके। श्रीराम रामनाथन, सीआईओ फिक्स्ड इनकम, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहाकि हमारा पूरा ध्यान अच्छे फंड चुनने और जोखिम को कम रखने पर है, ताकि बाज़ार के उतार-चढ़ाव में भी आपका पैसा सुरक्षित रहे और लगातार बढ़ता रहे। साथ ही, यह फंड सोच-समझकर आरईआईटी और इनविट्स में भी थोड़ा निवेश करेगा, क्योंकि ये दोनों नए और तेजी से बढ़ते हुए निवेश के विकल्प हैं।