रिलेक्सो ने पेश किया खरीददारों के लिए फेस्टिव बोनांज़ा ऑफर,गारंटीड कैशबैक और आकर्षक रिवॉर्ड्स के साथ
नई दिल्ली। रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने अपने बहु-प्रतीक्षित फेस्टिव बोनांज़ा ऑफर की शुरूआत की है, जिसके तहत खरीददार आकर्षक कैशबैक रिवॉर्ड्स के साथ त्योहारों का जश्न मना सकेंगे। यह एक्सक्लुज़िव रीटेल पहल त्योहारों के इस सीज़न हर खरीददारी को खुशियों से भर देगी।
इस ऑफर के तहत रिलेक्सो के रीटेल आउटलेट्स पर रु 1499 या अधिक की खरीददारी करने वाले उपभोक्ताओं को गारंटीड कैशबैक मिलेगा, जिसके तहत वे रु 101 के फायदे से लेकर रु 1,00,000 तक के बंपर रिवॉर्ड का लाभ उठा सकेंगे। हर वैद्य खरीद पर अश्योर्ड फायदों के साथ-साथ यह फेस्टिव बोनांज़ा ऑफर सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ता न सिर्फ अपने पसंदीदा फुटवियर बल्कि जश्न मनाने के अतिरिक्त कारण के साथ वापस लौटें।
फेस्टिव बोनांज़ा ऑफर एक्सक्लुज़िव रूप से रिलेक्सो फुटवियर्स के रीटेल आउटलेट्स पर सभी ब्राण्ड्स जैसे फ्लाइट, स्पार्क्स, बहामास और रिलेक्सो पर उपलब्ध है।
श्री नितिन दुआ, एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट, रिलेक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत में त्योहार, खुशियां बिखेरने का मौका हैं और फेस्टिव बोनांज़ा के साथ हम इन खुशियों को सीधे उपभोक्ताओं की खरीददारी में शामिल करना चाहते हैं। रिलेक्सो में हम लोगों के साथ जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। यह पहल हमारे उपभोक्ताओं को धन्यवाद करने का एक तरीका है, जिन्होंने हमें अपने रोज़मर्रा के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है। हमें उम्मीद है कि त्योहारों का यह सीज़न उनके लिए और भी यादगार बन जाएगा, क्योंकि उनकी हर खरीद अपने साथ जश्न का उपहार लेकर आएगी।’
स्टाइलिश, आरामदायक और किफ़ायती फुटवियर की व्यापक रेंज और आकर्षक रिवॉर्ड्स के साथ रिलेक्सो ने लाखों परिवारों के भरोसेमंद चुनाव के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। यह फेस्टिव बोनांज़ा हर खरीददारी को आकर्षक बनाने तथा कई पीढ़ियों से गुणवत्ता एवं मूल्य को बनाए रखने के वादे को और मजबूत बनाता है।

