एवीएस न्यूज.भोपाल
कार इंफोटेनमेंट एवं ऑडियो एक्सेसरीज के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद नाम ब्लॉपंक्ट ने बीपीआईएन प्राइवेट लिमिटेड के साथ अपनी पार्टनरशिप को 2041 तक बढ़ाने का एलान किया है। यह इनोवेशन, भरोसे एवं भारतीय कस्टमर्स को विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस प्रदान करने के साझा विजन पर बने 27 साल के गठजोड़ को आगे बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

रीन्यू किए गए इस एग्रीमेंट से भारत के तेजी से बदलते ऑटोमोटिव इकोसिस्टम को लेकर ब्लॉपंक्ट की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है। साथ ही यह प्रमुख ग्रोथ पार्टनर के रूप में बीपीआईएन की भूमिका को रेखांकित करता है। कार ऑडियो एवं कार एक्सेसरीज दोनों को कवर करने वाली इस पार्टनरशिप का उद्देश्य ओईएम एवं आफ्टर मार्केट गठजोड़ को बढ़ाना है, जिससे उत्पादों की उपलब्धता बेहतर हो और हाई परफॉर्मेंस इन्फोटेनमेंट सिस्टम की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
-
यह कदम ग्राहकों को वैश्विक इनोवेशन उपलब्ध कराने के साझा मिशन का प्रतीक : पंकज 
बीपीआईएन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज जगवानी ने कहाकि ब्लॉपंक्ट के लिए भारत सबसे रोमांचक एवं संभावनाओं वाला बाजार बना हुआ है। यह कदम भारतीय ग्राहकों को वैश्विक इनोवेशन उपलब्ध कराने के हमारे साझा मिशन का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य ब्लॉपंक्ट को परफॉर्मेंस, भरोसा एवं प्रीमियम क्वालिटी चाहने वाले ओईएम एवं कार मालिकों के लिए पसंदीदा विकल्प बनाना है।
-
पार्टनरशिप भारत में हमारी पार्टनरशिप की मजबूती दर्शाती :  गेबहार्ट 
ब्लॉपंक्ट मुख्यालय की तरफ से डायरेक्टर लाइसेंसिंग थॉर्स्टन गेबहार्ट ने काकि बीपीआईएन के साथ रीन्यू की गई यह पार्टनरशिप भारत में हमारी पार्टनरशिप की मजबूती दर्शाती है। करीब तीन दशक में बीपीआईएन ने दुनिया के सबसे डायनामिक ऑटोमोटिव मार्केट में शुमार भारत में क्वालिटी, इनोवेशन एवं ग्राहकों के भरोसे के मामले में ब्लॉपंक्ट की मजबूत छवि बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

इस विस्तार के साथ हम न केवल अपनी साझा विरासत एवं दोस्ती का जश्न मना रहे हैं, बल्कि भारत में स्मार्ट, कनेक्टेड इन-कार इन्फोटेनमेंट एवं एक्सेसरीज सॉल्यूशंस की नेक्स्ट जनरेशन के लिए रास्ता भी तैयार कर रहे हैं। देशभर में 100 से ज्यादा सर्विस डीलर्स, 93 डिस्ट्रीब्यूटर्स की कवरेज और ओईएम एवं ऑफ्टर मार्केट सेगमेंट, दोनों में मौजूदगी।