रिलायंस रिटेल ने दिया 40 हजार से ज्यादा लोगों को काम
मुंबई। रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 40 हजार से अधिक नौकरियां पैदा की हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च, 2025 तक रिलायंस रिटेल में 2,47,782 कर्मचारी काम कर रहे थे। एक साल पहले यह तादाद 2,07,552 थी। रिटेल सेगमेंट में रिलायंस रिटेल सबसे अधिक नौकरियां देने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी के रिटेल सेगमेंट में निरंतर विस्तार से जुड़ी है। इस वित्त वर्ष रिलायंस रिटेल ने 2,602 नए स्टोर खोले, इसके साथ ही देशभर में रिलायंस रिटेल के कुल स्टोर्स की संख्या 19,340 हो गई है। यह स्टोर्स 7 करोड़ 74 लाख वर्ग फुट से अधिक में फैले हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तिय नतीजों की घोषणा पर कहा था वित्त वर्ष 2025 में, हमने स्टोर नेटवर्क में रणनीतिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उद्देश्य ऑपरेटिंग कार्यकुशलता को बढ़ाना और दीर्घकालिक स्थिरता को मजबूती देना था।

