रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 15टी लॉन्च किया
नई दिल्ली। भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 15टी लॉन्च किया है। यह 50 मेगापिक्सल के फ्रंट और 50 मेगापिक्सल के रियर एआई कैमरा सेटअप वाला अपने सेगमेंट का एकमात्र स्मार्टफोन है। इसके अलावा, रियलमी 15टी में 7.99मिमी की स्लीक बॉडी में 7000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जो फ्लैगशिप ग्रेड की एमोलेड क्लैरिटी और एडवांस्ड ड्यूरेबिलिटी प्रदान करती है।
रियलमी 15टी अपने सेगमेंट का एकमात्र स्मार्टफोन है, जिसके फ्रंट और रियर, दोनों में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह दोनों तरफ से शार्प और स्थिर इमेजिंग प्रदान करता है। इसमें फ्लैगशिप लेवल के एआई फीचर्स जैसे एआई एडिट ज़ेनी, एआई स्नैप मोड, एआई लैंडस्केप, एआई ईरेज़र, और एआई स्मार्ट इमेज मैटिंग आदि हैं। इसके अलावा, सॉफ्ट लाईट फीचर पाँच अद्वितीय फिल्टर (डेजा वु, रेट्रो, मिस्टी, ग्लोई, ड्रीमी) प्रदान करता है। इन सभी खूबियों के साथ क्रिएटर बिल्कुल प्रोफेशनल इमेजिंग क्रिएट और एडिट करने में समर्थ बनते हैं।
4000निट 4आर कम्फर्ट+ एमोलेड, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 मैक्स 5जी प्रोसेसर, उद्योग में अग्रणी आईपी66/68/69 वॉटर रज़िस्टैंस और प्रो-ग्रेड के ड्युअल एआई कैमरा के साथ रियलमी 15टी ने अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर दिए हैं।
प्रीमियम और मिनिमलिस्ट डिज़ाईन
रियलमी 15टी में नैनो-स्केल माईक्रोक्रिस्टेलाईन फिनिश के साथ टैक्सचर्ड मैट 4आर डिज़ाईन दिया गया है, जो प्रीमियम फील और फिंगरप्रिंट रज़िस्टैंस प्रदान करता है। इसकी थिकनेस केवल 7.99 मिमी है। 181 ग्राम का यह स्मार्टफोन भारत में जबरदस्त बैटरी के साथ मिलने वाले सबसे स्लिम और लाईटवेट स्मार्टफोंस में से एक है। ब्लेड-शेप का स्टीरियो सेंटर फ्रेम इसके स्लीक सिल्हुएट को और अधिक आकर्षक बना देता है। इसके फ्लोईंग सिल्वर वैरिएंट में कैमरा का उभारत केवल 1.44 मिमी है, जो अपने सेगमेंट में सबसे कम है। रियलमी 15टी प्रीमियम मिनिमलिज़्म के साथ सूट टाईटेनियम, सिल्क ब्लू और फ्लोईंग सिल्वर में उपलब्ध है।

