बैतूल । नागपुर के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में से एक,मिडास हॉस्पिटल को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उसे वर्ल्ड एंडोस्कोपी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूईओ) ट्रेनिंग सेंटर के रूप में मान्यता मिली है। यह मान्यता अमेरिका के प्रसिद्ध एंडोस्कोपी विशेषज्ञ और डब्ल्यूईओ "आउटरीच कमेटी" के चेयरमैन डॉ. कुलविंदर दुआ द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर मिडास हॉस्पिटल, वर्धा रोड, नागपुर में एक छोटा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रिबन काटने के साथ प्रमाणपत्र और प्लेक का अनावरण किया गया।

वर्ल्ड एंडोस्कोपी ऑर्गनाइजेशन ट्रेनिंग सेंटर की यह प्रतिष्ठित मान्यता डॉ. कुलविंदर दुआ ने मिडास हॉस्पिटल के डायरेक्टर, डॉ. श्रीकांत मुकेवार और डॉ. सौरभ मुकेवार को प्रदान की।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. कुलविंदर दुआ, अमेरिका के विस्कॉन्सिन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी प्रोफेसर और प्रसिद्ध एंडोस्कोपी विशेषज्ञ, एंडोस्कोपी से जुड़ी नवीनतम तकनीक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।


वर्धा रोड, नागपुर स्थित मिडास हॉस्पिटल अब अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों को एंडोस्कोपी में प्रशिक्षण देगा, जिसमें लिवर पर होने वाली अत्याधुनिक एंडोस्कोपी प्रक्रियाओं का लाइव डेमो भी शामिल होगा।

पिछले एक साल में इटली, फ्रांस, रवांडा, साउथ अफ्रीका, यूएई, ओमान और फिलीपींस सहित कई देशों के डॉक्टर मिडास हॉस्पिटल आकर अतिरिक्त प्रशिक्षण ले चुके हैं।मिडास हॉस्पिटल, वर्धा रोड, नागपुर को वर्ल्ड एंडोस्कोपी ऑर्गनाइजेशन ट्रेनिंग सेंटर के रूप में मिली यह मान्यता नागपुर और मध्य भारत में विश्वस्तरीय गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और एंडोस्कोपी सेवाएं देने की इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सहयोग का उद्देश्य भारत के डॉक्टरों के कौशल को बढ़ाना और एंडोस्कोपी में अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम पद्धतियों को लागू करना है।  

मिडास हॉस्पिटल, वर्धा रोड, नागपुर के डायरेक्टर और सिनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. श्रीकांत मुकेवार ने कहा, “हमें डॉ. कुलविंदर दुआ का स्वागत करते हुए खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, साथ ही वर्ल्ड एंडोस्कोपी ऑर्गनाइजेशन से मिली इस मान्यता पर हमें गर्व है। डॉ. सौरभ मुकेवार, डायरेक्टर और सिनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया,यह मान्यता मिडास हॉस्पिटल के एंडोस्कोपी प्रशिक्षण कार्य को और मजबूती देगी और इससे मरीजों के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा।”  


मिडास हॉस्पिटल के बारे में
वर्धा रोड, नागपुर स्थित मिडास हॉस्पिटल नई चिकित्सा पद्धतियों और सहानुभूतिपूर्ण मरीज की देखभाल के माध्यम से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत्याधुनिक सुविधाओं और उच्च कौशल वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ, हमने हाल ही में वर्धा रोड, नागपुर में अपने नए 168-बेड वाले मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। यह सुविधा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक से सुसज्जित है, जो एक ही छत के नीचे समग्र स्वास्थ्य सेवाएं देती है।
मिडास हॉस्पिटल, नागपुर चिकित्सा उत्कृष्टता और रोगी-केंद्रित उपचार में नए मानक स्थापित कर रहा है। मिडास हॉस्पिटल नागपुर और मध्य भारत के क्षेत्र में एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है, जो मरीजों को सर्वोत्तम इलाज देने और चिकित्सा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे अनुभवी डॉक्टरों की टीम और अत्याधुनिक की वजह से मरीजों को बेहतर उपचार और संतोषजनक परिणाम मिलते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी क्षेत्र में 40 साल से अधिक की उत्कृष्टता की परंपरा बनाए रखने के बाद, अब मिडास हॉस्पिटल में कई सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू की गई हैं। इनमें  कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी (डायलिसिस सहित), यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्पाइन सर्जरी, सायकेट्री, ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट, जनरलऔर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गायनेकोलॉजी, ईएनटी, डर्मेटोलॉजी साथ ही लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी उच्च स्तरीय ट्रांसप्लांट सेवाएं शामिल हैं । मिडास हॉस्पिटल की ये सभी सुविधाएं मध्य भारत के मरीजों के लिए एक ही जगह उपलब्ध हैं, ताकि मरीज निश्चिंत रह सकें कि मिडास हॉस्पिटल, नागपुर उनके सभी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद हॉस्पिटल है।