नई दिल्ली। क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350  अब और भी ज्यादा पावरफुल, स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसे 15 सितंबर 2025 को पेश किया और इसकी कीमत 1.95 लाख से शुरू (एक्स-शोरूम, चेन्नई) होती है। बुकिंग और टेस्ट राइड आज से शुरू हो चुकी हैं, जबकि रिटेल सेल 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। 


कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल न सिर्फ़ डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में अपडेटेड है, बल्कि राइडिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है. इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने काफी कुछ बदला है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में अलग करते हैं.

कंपनी ने इस बाइक को कई वैरिएंट्स और नए कलर शेड्स में पेश किया है, ताकि राइडर्स अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल के हिसाब से विकल्प चुन सकें।  आयशर मोटर्स लिमिटेड और सीईओ, रॉयल एनफील्ड मैनेजिंग डायरेक्टर ने  बी. गोविंदराजन ने बताया कि मेटियोर 350 हमेशा ऐसी बाइक रही है जो समयानुसार डिजाइन को आधुनिक आराम के साथ जोड़ती है, और आसान क्रूज़िंग पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट साथी है।