भोपाल। रास रंग सिंधियत के संग झूलेलाल यूथ सर्किल के तत्वावधान में पं.रवि शर्मा द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.सुरजीत सिंह चौहान पूर्व नगर निगम अध्यक्ष ने आरती एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।  

इस अवसर पर 10 नंबर मार्केट के महासचिव हरीश चोइथानी, रॉकी केशवानी, पप्पू आहूजा,रोहित चौहान एवं अन्य की गरिमामय उपस्थित रही। जहां गरबे की थाप पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कररास रंग सिंधियत के संग झूलेलाल यूथ सर्किल ने मनाया शरदोत्सव महोत्सव। संगीत एवं विद्युत साज सज्जा की विशेष व्यवस्था की गई थी।

जिससे कार्यक्रम में और भव्यता आ रही थी। कार्यक्रम के उपरांत खीर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसका सभी भक्तों ने लाभ उठाया।