गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील पैनल का आज ग्रैंड सन सिटी गार्डन एवं रिजॉर्ट में कार्यक्रम
एवीएस न्यूज. भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के त्रैवार्षिक चुनाव में प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली की अध्यक्षता में आज बैरागढ़ रोड, लालघाटी स्थित ग्रैंड सन सिटी गाडॅन एंड रिजॉर्ट में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ। समारोह में पाली ने प्रगतिशील पैनल के सभी प्रत्याशियों और व्यापारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया।
पैनल के प्रवक्ता संदीप गोधा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति गीतो की लाइव ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति के साथ राष्ट्रीय पर्व को एकता, सम्मान और सौहाद्र्र के साथ मनाने शहर सैकड़ों व्यापारियों बंधुओ के साथ प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष पद -तेजकुलपाल सिंह पाली, उपाध्यक्ष-प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई, महामंत्री पद -लालित तांतेड़, मंत्री पद के लिए- अमित कुमार जैन टडैया, मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष पद-घनश्याम थारानी, सहकोषाध्यक्ष पद -गोपाल सोनी, अतिरिक्त अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य उम्मीदवार सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा, मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी, दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, अनुराग पवैया आदि उपस्थित रहें।

