गुरुग्राम। सैमसंग ने अपना सबसे किफायती गैलेक्सी ए सीरीज एआई स्मार्टफोन गैलेक्सी ए17 5जी लांच किया। यह 7.5 एमएम पतला और अपने सेगमेंट का सबसे स्‍लीक फोन है। इसका वजन सिर्फ 192 ग्राम है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आसान है।

गैलेक्सी ए17 5जी, गैलेक्सी ए16 5जी की सफलता को आगे बढ़ाता है, जो भारत में सैमसंग के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्‍मार्टफोन्‍स में से एक है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, राजू पुल्लन ने कहा कि गैलेक्सी ए सीरीज हमारा सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन है क्योंकि यह यूजर्स को किफायती दामों में शानदार फीचर्स देता है।

गैलेक्सी ए17 5जी हमारा सबसे किफायती एआई स्मार्टफोन है, जिसमें सर्कल टू सर्च और जेमिनी लाइव जैसे लोकप्रिय एआई फीचर्स हैं। इसमें ऑन-डिवाइस वॉयस मेल भी है, जो भारतीय इंजीनियर्स द्वारा बनाया गया ‘मेक फॉर इंडिया’ फीचर है और कॉलिंग को बेहतर बनाता है।