बालाक्सी के राजस्व में साल दर साल 21 फीसद की वृद्धि
मुंबई। बालाक्सी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने मजबूत संचालन और रणनीतिक प्रगति का प्रदर्शन किया है। कंपनी के समेकित राजस्व में साल दर साल 21 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो अफ्रीका और लैटिन अमेरिका मेंजोरदार प्रदर्शन के चलते संभव हुआ।
महंगाई के दबाव के बावजूद कंपनी की लाभप्रदता मजबूत रही और अच्छेग्रॉस मार्जिन से उत्पाद पोर्टफोलियो की मजबूत प्राइसिंग पावर झलकती है। इस वर्ष कंपनी ने 85 नए उत्पादपंजीकरण प्राप्त किए, जिससे उसके कुल पंजीकरण 7 देशों में 915 हो गए। संस्थागत (हॉस्पिटल) वटेंडर आधारित कारोबार जैसे नए सेल्स चैनलों में विस्तार से कंपनी को नई विकास संभावनाएं मिलीं।

