भोपाल चेंबर के चुनाव में तेजकुलपाल सिंह पाली और गोविंद गोयल में टक्कर
प्रगतिशील पैनल के बैनर तले 30 लोग बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में
पाली के नेतृत्व में 9 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए और 20 उम्मीदवार कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए चुनावी ताल ठोक दी है।
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के करीब 70 से अधिक व्यापारिक संगठनों के व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्ष 2026-29 के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली और कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव पर सीधी टक्कर होना शुक्रवार को नामांकन फार्म वापसी के साथ तय हो गया। तो वहीं पाली ने अपने प्रगतिशील पैनल के सभी उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पैनल का प्रवक्ता संदीप गोधा को नियुक्त किया।
प्रगतिशील पैनल के प्रवक्ता गोधा ने बताया कि नामांकन फॉर्म वापसी के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पाली के नेतृत्व में 9 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए और 20 उम्मीदवार कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए चुनावी ताल ठोक दी है।

प्रगतिशील पैनल के उम्मीदवार
अध्यक्ष पद -तेजकुलपाल सिंह पाली
उपाध्यक्ष-प्रदीप कुमार अग्रवाल (वीनस), कमल पंजवानी, सुनील सिंघई,
महामंत्री पद -लालित तांतेड़
मंत्री पद के लिए- अमित कुमार जैन टडैया,मनोज सक्सेना
कोषाध्यक्ष पद-घनश्याम थारानी
सहकोषाध्यक्ष पद -गोपाल सोनी
अतिरिक्त अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद अजय गुप्ता (मुन्ना) उम्मीदवार हैं।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए
सुशील वाफना, ईश कुमार डग, आयुष मोदी, मनोज नागरानी, महेंद्र गोधा, अशोक छाबडिय़ा, मोहनलाल अग्रवाल (ओमटेक्स), राजेंद्र जैन (टीआई), दर्शन गर्ग, नवीन अग्रवाल, सचिन संगतानी, दिलीप खंडेलवाल, दिनेश बत्रा, सुनील पंजाबी, सुधीर माने, रामेश्वर अग्रवाल, विजय वाधवानी, विकास जैन गोधा, अनिल कुमार चुग, देवेंद्र त्रिगुणायक, अनुराग पवैया बतौर उम्मीदवार के रूप में चेंबर के चुनाव में है।

व्यापारियों ने किया पाली का स्वागत
चेंबर चुनाव के अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी जताने वाले तेजकुलपाल सिंह पाली के चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ प्रगतिशील पैनल की घोषणा के पश्चात व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पाली का जोरदार स्वागत किया।

