सीईओ ने दी राजगढ़ और सीहोर में 11-11 हजार की नगद राशि, उपहार रूवरूप साड़ियां, कपड़े, सांची गिफ्ट पेक, फल-श्रीफल व मिठाइयों से भरे थाल भी सौंपे

 एवीएस न्यूज.भोपाल 
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने राजगढ़ और सीहोर जिले के सांची दुग्ध उत्पादक किसान की दो बेटियों रूकमणि और रितु के शुभ विवाह में ‘सांची मायरा’ (भात) का थाल सौंपा है। सौंपे गए थाल में 11-11 हजार रूपए नगद, उपहार रूवरूप साड़ियां, कपड़े, सांची गिफ्ट पेक, फल-श्रीफल व मिठाईयां शामिल है।  

 गौरतलब है कि सांची मायरा’ योजना की शुरूआत 1 नवंबर 2025 सीहोर जिले से की गई थी, जो निरंतर जारी है।  सांची मायरा योजना का उद्देश्य यही है कि  दुग्ध समिति सदस्यों को उच्चतम क्रय दर के साथ उनके दुख एवं सुख में हमेशा साथ खड़े है, ताकि दुग्ध उत्पादक किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
 

बेटियों से जोड़ा अटूट बंधन:  सीईओ जोशी
सीईओ  प्रीतेश जोशी ने बताया कि सांची  मायरा योजना से दुग्ध उत्पादक किसानों की बेटियों के परिवार का सांची परिवार से जोड़ने वाला एक अटूट बंधन है। दुग्ध उत्पादकों से सांची परिवार का रिश्ता केवल व्यावसायिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी है।  जोशी ने बेटियों को वैवाहिक जीवन मंगलमय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी बेटियां जिस परिवार में भी जाएं, वहां पर भी दुग्ध संध परिवार से जुडने के लिए सभी को प्रेरित करें। वहीं भोपाल सहकारी दुग्ध संघ अंतर्गत जिला राजगढ़ की दुग्ध समिति कुराबर के सदस् गजराज सिंह राजपूत की सुपुत्री रूकमणि और जिला सीहोर की दुग्ध समिति बैरागढ़ खुमान के सदस्य   दीनदयाल दास की सुपुत्री रितु ने सांची परिवार का मायरा स्वीकार करते हुए कहा कि सांची, हमारे मामा का घर है। मामा का यह उपहार हमारे ग्रहस्थ जीवन के प्रवेश होने का आर्शीवाद है।