गुत्थियाँ सुलझीं! जेल के दरवाजे 27 जून को खुलेंगे, जब नेटफ्लिक्स पर लॉक अप का प्रसारण होगा
एवीएस न्यूज. मुंबई
कई दिनों तक अफवाहों और शहरों में नकाबपोश कैदियों की झलक के बीच सोशल मीडिया पर अनेकों चर्चाएं छिड़ीं। अब नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ साझेदारी में निर्मित लॉक अप की स्ट्रीमिंग 27 जून को शुरू हो रही है। इस घोषणा ने लॉक अप के लिए एक परफेक्ट माहौल तैयार कर दिया है। इस शो में भारत की सबसे अधिक चर्चित हस्तियाँ एक ही छत के नीचे कैद होंगी।
इस खुलासे से पहले एक नजारा, जिसे इससे पहले किसी ने नहीं देखा था
शहर के लोग तब हैरान रह गए, जब उन्होंने एक बड़े होर्डिंग पर जेल की सलाखों के पीछे कुछ कैदियों को देखा। दिल दहला देने वाले इन इंस्टॉलेशंस ने शहर में खलबली मचा दी। भीड़ और कैमरे के साथ अनेकों सवाल उठने लगे। ये रहस्यमयी कैदी कौन हैं? उन्हें क्यों कैद किया गया है?
अब इस रहस्य से पर्दा उठने वाला है। इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है।
27 जून को केवल नेटफ्लिक्स पर देखिए लॉकअप। यह एक असली ड्रामा की शुरुआत है, इसलिए हमसे जुड़े रहिए।


