मुंबई । वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) सौर परियोजनाओं के लिए संपूर्ण ईपीसी समाधान प्रदानकरनेकेलिए मशहूर, एबी एनर्जिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के अग्रणी सौर पीवी मॉड्यूल निर्माताओं में से एक, विक्रम सोलर को 200 मेगावाट उच्च-दक्षता वाले मॉड्यूल का ऑर्डर दिया है। इस सौदे के तहत, एबी एनर्जिया मध्य प्रदेश,  महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी मौजूदा परियोजनाओं में 590 वाट और उससे अधिक की रेटिंग वाले उन्नत मॉड्यूल लगाएगी। ये तीन राज्य भारत के स्वच्छ ऊर्जा विस्तार को गति प्रदानकर रहे हैं। एबी एनर्जिया ने विक्रम सोलर से एम10आरएन-टाइप टॉपकॉनमॉड्यूल का ऑर्डर दिया है। ये मॉड्यूल बेहतर प्रदर्शन, स्थायित्व और उच्च ऊर्जा उत्पादन के लिए डिजाइन किए गए हैं।


एबी एनर्जिया सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड केप्रबंध निदेशक सिद्धार्थ भाटियाने कहाकि हमें विक्रम सोलर को200 मेगावाट का यह ऑर्डर देकर बेहद खुशी हो रही है। उनकी उद्योग-अग्रणी तकनीक और हमारी क्रियान्वयन विशेषज्ञता के साथ, हम सौर ईपीसी परिदृश्य में परियोजना वितरण और विश्वसनीयता के लिए उत्कृष्ट मानक स्थापित कर रहे हैं। हमारे ग्राहकों को विश्वस्तरीय समाधान और परिवर्तनकारी परिणामों की अपेक्षा होती है, और साथ मिलकर, हम भारत के तेज़ी से विकसित होते बाजार में औद्योगिक और वाणिज्यिक सौर परियोजनाओं की उपलब्धियों के मानक को और ऊंचा कर रहे हैं।  


विक्रम सोलर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, ज्ञानेश चौधरी ने कहाकि हमें उन साझेदारों के साथ सहयोग जारी रखने पर गर्व है जो हमारी तरह ही भारत में नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने की प्रक्रिया में तेजी लाना चाहते हैं। यह ऑर्डर न केवल हमारी प्रौद्योगिकी और क्रियान्वयन में एबी एनर्जिया केनिरंतर विश्वास को दर्शाता है, बल्कि एक भरोसेमंद और भविष्य के लिए तैयार सौर समाधान प्रदाता के रूप में विक्रम सोलर की स्थिति को भी मज़बूत करता है।