एवीएस न्यूज. भोपाल
 इंटीग्रेटेड एनर्जी सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली भारत की अग्रणी कंपनी अप्रावा एनर्जी ने सीआईआई फाउंडेशन और सीआईआई सेंटर फॉर वीमेन लीडरशिप (सीडब्ल्यूएल) के साथ मिलकर अपने ‘एम्पावरिंग चैंपियंस ऑफ चेंज’ प्रोग्राम के तहत मध्यप्रदेश की 15 अग्रणी महिलाओं की पहचान की है।

इस पहल के माध्यम से इन महिलाओं को लीडरशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनकी क्षमता बढ़ेगी और वे सामाजिक-आर्थिक असमानता को दूर करने के लक्ष्य के साथ जिला स्तर की पहलों का नेतृत्व करने में सक्षम होंगी। कुल मिलाकर इसका उद्देश्य पूरे राज्य में हाशिए पर जी रहे समुदायों के 15,000 से ज्यादा लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालना है। ये महिलाएं मध्य प्रदेश के भोपाल, दतिया, शिवपुरी, सिहोर, होशंगाबाद, देवास, बेतुल, शाजापुर, गुना और ग्वालियर जिलों का प्रतिनिधित्व करती हैं। 
अप्रावा एनर्जी की चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर दीपा सेबेस्टियन ने कहाकि जमीनी स्तर पर कार्यरत ये महिलाएं समावेशी विकास की शक्तिशाली वाहक हैं। अप्रावा को मध्य प्रदेश में नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हुए और स्थानीय चुनौतियों के लिए समुदाय आधारित समाधान उपलब्ध कराते हुए इन महिलाओं का समर्थन करने और इन्हें मजबूत बनाने का गर्व है।

सेंटर फॉर वीमेन लीडरशिप (सीडब्ल्यूएल) की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवानी कुमार ने कहाकि यह पहल मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व की नई पीढ़ी तैयार कर रही है। मध्य प्रदेश के वंचित एवं दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त करते हुए हम नेतृत्व की ऐसी मजबूत पाइपलाइन तैयार करने में मदद कर रहे हैं, जो स्थानीय स्तर पर वास्तविक समस्याओं के आधार पर समाधान सृजित कर सकती हैं और उन समाधानों को लागू भी कर सकती हैं। 
स्मार्ट मीटरिंग सेल के जीएम सी. के. पवार ने कहा, ‘ये महिलाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सामुदायिक ताकत कैसी होती है। हमें एक ऐसे प्रोग्राम का समर्थन करने का गर्व है, जो मध्य प्रदेश में महिला नेतृत्व तैयार कर रहा है। हम आगे स्मार्ट मीटरिंग इकोसिस्टम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता की उम्मीद कर रहे हैं। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं स्मार्ट मीटर सेल के काम से जुड़ें, क्योंकि महिलाएं न केवल विविधता ला सकती हैं, बल्कि उनके होने से दक्षता और प्रभावशीलता भी बढ़ेगी। इससे इस टेक्नोलॉजी की पहुंच मजबूत होगी।’


अप्रावा ने 2024 में असम में ‘एम्पावरिंग चैंपियंस ऑफ चेंज’ पहल की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य अपने समुदायों में जमीनी स्तर पर बदलाव का वाहक बनी महिलाओं को चिह्नित एवं प्रशिक्षित करना था। इस प्रोग्राम को अब तक राजस्थान में भी विस्तार दिया गया है। इस पहल के तहत असम एवं राजस्थान, दोनों राज्यों से 15-15 महिलाओं ने हाशिए पर जी रहे समुदायों के कुल 30,000 से ज्यादा लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालने का लक्ष्य रखा है।
अप्रावा मध्य प्रदेश में सतपुड़ा ट्रांसको प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) ट्रांसमिशन एसेट, इंट्रा-स्ट्रेट पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का संचालन कर रही है, जिसमें 480-सर्किट-किमी और 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन शामिल हैं। कंपनी ने राज्य में एक ग्रीनफील्ड इंटरस्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट भी अपने नाम किया है, जिसमें 3,000 एमवीए सबस्टेशन के साथ करीब 40 किमी की 765 केवी डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन डेवलप करना शामिल है। अप्रावा राज्य में करीब 14.4 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने का काम भी कर रही है। इसके अतिरिक्त, अप्रावा देवास में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में लड़कियों की शिक्षा में भी सहयोग कर रही है और प्रोजेक्ट कवच पहल के तहत उन्हें आत्मरक्षा के कौशल भी सिखा रही है।