टाटा कर्व ईवी सीरीज एक्स लांच, कीमत 16.99 लाख रुपए से शुरू
एवीएस न्यूज. मुंबई
टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी कूप कर्व ईवी की लाइनअप को और आकर्षक बनाने के लिए तीन नए सीरीज एक्स वेरिएंट पेश किए हैं। इनमें बड़ा 55 किलोवाट हार्सपावर बैटरी पैक अब बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है।
नई सीरीज एक्स वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत मात्र 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जिससे टाटा ने बड़े बैटरी पैक को आम ग्राहकों के लिए सस्ता और सुलभ बना दिया है। ये तीन भिन्नताएं- एक्म्प्लिश्ड एक्स (16.99 लाख), एम्पावर्ड एक्स (19.19 लाख) और एम्पावर्ड एक्स डार्क एडिशन (19.49 लाख) में उपलब्ध हैं। ये बदलाव बाजार की मांग को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे ग्राहक अब कम कीमत पर लंबी रेंज का मजा ले सकें।
निट्रो क्रिम्सन कलर और डार्क एडिशन के साथ ये वेरिएंट्स स्टाइलिश लुक देते हैं। लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी (पहले ऑनर के लिए) भी इन पर लागू है।
विवेक श्रीवत्स, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने कहा कि कर्व ईवी सीरीज एक्स ग्राहकों को भारत की पहली एसयूवी -कूपे का अनुभव देती है, जो लंबी रेंज, प्रैक्टिकल फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ आती है। उन्होंने इसे मिड-एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत वैल्यू प्रपोजिशन बताया।

