एथर एनर्जी के ग्राहक अब 5000 से अधिक टू-व्हीलर फास्ट चार्जर का कर सकेंगे उपयोग
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
एथर एनर्जी के ग्राहकों को अब भारत में एलईसीसीएस (लाईट इलेक्ट्रिक कंबाईंड चार्जिंग सिस्टम) कनेक्टर के साथ 5000 से अधिक पब्लिक फास्ट चार्जर उपलब्ध हो गए हैं। 395 से ज्यादा शहरों में फैले इस नेटवर्क में 3,675 से अधिक फास्ट चार्जर सीधे एथर एनर्जी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं तथा 1400 से अधिक चार्जर पार्टनर नेटवर्क द्वारा संभाले जा रहे हैं। ये चार्जर बड़े मेट्रो शहरों, टियर 2 शहरों और टियर 3 शहरों के साथ इंटरसिटी मार्गों पर भी स्थित हैं, जिससे लंबी दूरी की राईड और दैनिक राईड बहुत आसान हो जाती है।
बैंगलुरू, पुणे, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों में से प्रत्येक में 100 से अधिक एलईसीसीएस चार्जर लगे हैं। अकेले बैंगलुरू में 240 से अधिक एलईसीसीएस चार्जर हैं। सबसे अधिक संख्या में पब्लिक चार्जर कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, केरला और गुजरात आदि राज्यों में हैं। मेट्रो शहरों के अलावा नासिक, मलप्पुरम और इंदौर जैसे शहरों में से प्रत्येक में 45 से अधिक पब्लिक फास्ट चार्जर हैं, वहीं कोझिकोड और कोयम्बटूर में से प्रत्येक शहर में 65 से अधिक पब्लिक फास्ट चार्जर उपलब्ध हैं।
एथर ने अपने चार्जिंग नेटवर्क को विदेशों में भी स्थापित किया है। नेपाल और श्री लंका में इस समय कंपनी के 30 से अधिक फास्ट चार्जर चल रहे हैं।
एथर ने साल 2021 में खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई2डब्लू) और थ्री-व्हीलर (ई3डब्लू) के लिए कनेक्टर के डिज़ाईन और विकास पर काम किया। अपने कनेक्टर में आई.पी खोला और इंटरऑपरेबल टू-व्हीलर फास्ट चार्जिंग प्लेटफॉर्म का मार्ग तैयार किया। अक्टूबर, 2023 में एल.ई.सी.सी.एस कनेक्टर को बी.आई.एस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) का अनुमोदन मिला तथा इसे अगस्त 2023 और फरवरी 2024 में क्रमशः इंडियन स्टैंडर्ड - IS17017 (पार्ट2/सेक्शन7):2023 और IS17017 - पार्ट31:2024 के रूप में प्रकाशित किया गया।
अब एल.ई.सी.सी.एस स्टैंडर्ड को हीरो वीडा, मैटर जैसे ऑटो निर्माताओं तथा बोल्ट, काज़म, ईवीएंप जैसे चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स द्वारा अपनाया जा चुका है। इसलिए इस उद्योग में इंटरऑपरेबिलिटी काफी मजबूत हो गई है। इसके अलावा, एथर ग्रिड चार्जर गूगल मैप्स पर भी दिखते हैं, जिससे अपने एथर स्कूटर पर एल.ई.सी.सी.एस कनेक्टर को तलाशना, वहाँ तक पहुँचना और अपने एथर स्कूटर चार्ज करना और भी अधिक आसान हो गया है तथा स्वामित्व का अनुभव और भी अधिक बेहतर हो गया है।

