बीएचईएल के केंटीनों में एसी लगाने की मांग तेज, कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन
यूनियन ने इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन ने इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। यूनियन कार्यकर्ता कैंटीनों में पहुंचकर कर्मचारियों से हस्ताक्षर करवा रहे हैं।
यूनियन का कहना है कि बीएचईएल के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और निष्ठा से कारखाने को 581 करोड़ का लाभ पहुंचाया है। इसलिए कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। ऐबू निफ्टू के कैंटीन कमेटी सदस्य अमित यादव द्वारा पूर्व में भी समिति की बैठक में कैंटीनों में एसी लगाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। यूनियन ने कहा कि कर्मचारी हित एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।






