●    28 राज्यों में परिचालन को गति देने के लिए 4 लाख से ज्यादा सीजनल रोजगार के अवसर सृजित हुए
●    व्यस्ततम दिनों (पीक डेज) में हर मिनट 5,000 से ज्यादा शिपमेंट और एक दिन में 73 लाख से ज्यादा शिपमेंट के साथ बीबीडी 2025 के दौरान फ्लिपकार्ट ने स्पीड और एक्सेस को नई परिभाषा दी

 

एवीएस न्यूज. नई दिल्ली

 भारत के घरेलू ई-मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज 2025 के त्योहारी सीजन से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इसमें विस्तार, गति और सामाजिक प्रभाव से जुड़े आंकड़े सामने रखे गए। फ्लिपकार्ट ने अपने मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के दम पर बिग बिलियन डेज सेल इवेंट आयोजित किया, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में और तेजी से डिलीवरी की गई। इससे क्षेत्रीय स्तर पर इसकी पहुंच भी बढ़ी। इस दौरान 4 लाख से ज्यादा सीजनल रोजगार का सृजन हुआ, ऑर्डर के दिन (सेम डे) / अगले दिन (नेक्स्ट डे) डिलीवरी में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई और टियर 2 व 3 शहरों से जबर्दस्त मांग देखी गई। इस तेजी के साथ फ्लिपकार्ट के सप्लाई चेन ने भारत की त्योहारी तेजी में टेक्नोलॉजी एवं लोगों को केंद्र में रखा।
भारत में हर मिनट बढ़ाया त्योहारी उत्साह
व्यस्ततम दिनों (पीक डेज) में फ्लिपकार्ट ने हर मिनट 5,000 से ज्यादा शिपमेंट मूव किए। टेक्नोलॉजी आधारित डिमांड सेंसिटिव सप्लाई चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर से यह संभव हुआ। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले ऑर्डर के दिन (सेम डे) और अगले दिन (नेक्स्ट डे) डिलीवरी में 44 प्रतिशत का उछाल देखा, जो ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों और कंपनी की बढ़ती क्षमता को दिखाता है। एक दिन में 73 लाख से ज्यादा शिपमेंट यानी हर घंटे औसतन 3 लाख से ज्यादा शिपमेंट के साथ फ्लिपकार्ट नेटवर्क ने सटीक तरीके से काम किया। इसे कुछ उदाहरणों से समझा जा सकता है। आधी रात में ऑर्डर किए गए एक अप्लायंस को मात्र 15 मिनट में डिलीवर कर दिया गया। वहीं एक टीवी को डिलीवरी के मात्र 36 मिनट के भीतर इंस्टॉल कर दिया गया। इन कदमों के साथ फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों की खुशी को नई ऊंचाई दी।
नई ऊंचाई पर टेक्नोलॉजी, दरवाजे तक पहुंचीं त्योहारी खुशियां
त्योहारी सीजन के दौरान फ्लिपकार्ट के परिचालन को इंटेलीजेंट सप्लाई चेन से ताकत मिली, जिससे तेजी से और लगातार करोड़ों यूनिट्स को मूव करना संभव हुआ। एआई-पावर्ड फोरकास्टिंग, एमएल आधारित प्लानिंग और रियल आइम कैपेसिटी ऑर्केस्ट्रेशन से ज्यादा मांग वाले समय में भी नेटवर्क मजबूत बना रहा। साथ ही ऑटोमेटेड इन्वेंटरी प्लेसमेंट और एआई आधारित आईडब्ल्यूआईटी (इंटर वेयरहाउस इन्वेंटरी ट्रांसफर) से स्टॉक की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिली। फुलफिलमेंट सेंटर्स में एजीवी, रोबोटिक आर्म, क्रॉस बेल्ट सॉर्टर और सेंसर आधारित ट्रैकिंग से टर्नअराउंड टाइम को कम करने में मदद मिली। इसे एआई पावर्ड एक्स-रे फ्रॉड डिटेक्शन और एडवांस्ड जियोकोडिंग का भी समर्थन मिला, जिससे भारत के विविधतापूर्ण परिवेश में भी बेहतर एक्यूरेसी संभव हुई। एआई आधारित पैकेजिंग टूल्स से मैटेरियल ऑप्टिमाइज करने और कचरा कम करने में मदद मिली। विविधतापूर्ण, प्रशिक्षित वर्कफोर्स और टेक्नोलॉजी से संचालित नेटवर्क की पहुंच 21,000 पिन कोड तक है। इस क्षमता से फ्लिपकार्ट के लिए पीक ऑवर में सुगमता से लाखों ऑर्डर को मैनेज करना और भारतीय परिवारों को भरोसेमंद और सकारात्मक अनुभव देना संभव हुआ। 
दिल में भारत इस साल त्योहारी सीजन को टियर 2 और टियर 3 शहरों से मजबूत समर्थन मिला। बीबीडी के दौरान कुल ऑर्डर में इनकी 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी रही। झज्जर और बहराइच जैसे शहरों में ऑर्डर में तेज उछाल देखने को मिला, क्योंकि फ्लिपकार्ट ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। छोटे फर्नीचर और घरेलू सामान जैसी श्रेणियों में नॉन-मेट्रो मार्केट में सबसे ज्यादा (90 प्रतिशत) तेजी देखी गई। बढ़ती उम्मीदों और ग्राहकों के बढ़ते डिजिटल आत्मविश्वास से यह संभव हुआ। इस तेजी में 28 राज्यों में बड़े वर्कफोर्स का योगदान रहा। बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 4 लाख से ज्यादा सीजनल रोजगार के अवसर पैदा हुए। इनमें 15 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल रहे, जिन्होंने पहली बार इस क्षेत्र में काम किया था। 

समावेश, कौशल विकास एवं प्रभाव
फ्लिपकार्ट ने भविष्य के लिए तैयार समावेशी वर्कफोर्स पर भी जोर दिया है: 

●    महिलाओं, दिव्यांगजनों और एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय से नियुक्तियां 20 प्रतिशत बढ़ीं
●    हेल्थ चेकअप, सुरक्षा इंश्योरेंस और एम्प्लॉयी केयर इनीशिएटिव्स समेत वेलनेस बेनिफिट का विस्तार
●    सप्लाई चेन ऑपरेशंस एकेडमी (एससीओए) के माध्यम से 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षा, वेयरहाउस ऑपरेशंस और टेक टूल्स में प्रशिक्षित एवं कुशल बनाया गया
●    इसके अतिरिक्त, हाइब्रिड लर्निंग फॉर्मेट के जरिये 6,000 से ज्यादा कॉलेज छात्रों को सप्लाई चेन मैनेजमेंट में प्रशिक्षित किया गया
फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन, कस्टमर एक्सपीरियंस एवं री-कॉमर्स हेड हेमंत बद्री ने कहा, ‘त्योहारी सीजन में हमारे लचीलेपन, विस्तार एवं सटीक परिचालन की असली परीक्षा होती है। इस दौरान हमारे सप्लाई चेन ने दिखा दिया कि जब लोगों, प्रक्रियाओं और टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर साथ लाया जाए, तो क्या परिणाम मिलता है। कुछ ही मिनट में बड़े अप्लायंस की डिलीवरी से लेकर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में डिलीवरी को सक्षम बनाने तक, हमारा नेटवर्क इन जरूरतों को पूरा करने के लिए बना है। इस बार का त्योहारी सीजन सिर्फ तेजी और विस्तार के लिए ही खास नहीं रहा, बल्कि इसने 4 लाख से ज्यादा सीजनल रोजगार, क्षेत्रीय स्तर पर ज्यादा पहुंच और समावेशी नियुक्तियों के मामले में भी खुद को अलग साबित किया, जिससे सच्चे भारत की तस्वीर दिखती है। टेक्नोलॉजी को माध्यम बनाते हुए और लोगों को केंद्र में रखते हुए हमें गर्व है कि हम सिर्फ पैकेज डिलीवर नहीं करते, बल्कि पूरे भारत में लाखों परिवारों के लिए भरोसा और उत्सव डिलीवर करते हैं।’ फ्लिपकार्ट की कई तरह की पहल त्योहारों के दौरान एक बदले हुए प्लान को दिखाती है, जिसमें परिचालन उत्कृष्टता, क्षेत्रीय समावेश और सामाजिक प्रभाव को मिलाकर ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिया जाता है।