फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ का 'एक दिन अपनों के संग' कार्यक्रम 20 जुलाई को
भोपाल। फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ भोपाल ने दौड़, धूप भरी जिंदगी और व्यस्तत कामकाज के बीच एक-दूसरे के साथ जुड़ने, आपसी बंधन को मजबूत करने करना और यादगार पल संयोजने के लिहाज संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम एक दिन अपनों के संग आहुत की है।
फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू अग्रवाल, महामंत्री राजेश गर्ग, उपाध्यक्षसुमित गर्ग दीपाली और कोषाध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के बैरागढ़ रोड स्थित आकाश रिट्रीट में 20 जुलाई दिन रविवार को शाम 4 बजे से आयोजित किया गया है। संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू अग्रवाल के अनुसार इस आयोजन का शीर्षक एक दिन अपनों के संग है, जिसका अर्थ है अपनों के साथ एक दिन। जहां परिवार और दोस्त एक साथ समय बिताते हैं, मौज-मस्ती करते हैं और एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं।

