एसबीआई और रेलवे विभाग ने मिलकर मनाया “स्वच्छता ही सेवा अभियान ”
भोपाल। केंद्रीय सरकार की ओर से चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ ही बैंक की ओर से सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 4 व्हीलचेयर नि:शुल्क प्रदान की गई।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर शर्मा,भोपाल मंडल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुधि तथा भारतीय रेलवे के असिस्टेंट डीआरएम अभिराम खरे एवं योगेंद्र बघेल ने किया।भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक शर्मा कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है।
एसबीआई सदैव समाज एवं जनसेवा के लिए तत्पर है।भारत सरकार के दो मुख्य उपक्रम आज साथ मिलकर प्रदेश में एक सन्देश दे रहे है। भारतीय रेलवे की ओर से असिस्टेंट डीआरएम अभिराम खरे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि एसबीआई और रेलवे का यह संयुक्त प्रयास स्टेशन को स्वच्छ और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर भारतीय रेलवे के योगेंद्र बघेल,डीडीआरएम, सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम , नवल अग्रवाल,एसीएम, बीएल मीणा, स्टेशन डायरेक्टर सहित भारतीय स्टेट बैंक क कुंदन ज्योति, महाप्रबंधक, नेटवर्क-1, ओंकार नाथ चौधरी, महाप्रबंधक, नेटवर्क-02, मनोज कुमार, महाप्रबंधक, नेटवर्क-03, शुभकांता कानूनगो, महाप्रबंधक, सर्कल ऑडिट ऑफिस मौजूद रहे।

