नई दिल्ली।  एंड्रॉइड एप मार्केटप्लेस इंडस एपस्टोर ने फ्रेंच टेक्नोलॉजी कंपनी एल्काटेल के साथ रणनीतिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप के तहत, अब भारत में बिकने वाले एल्काटेल के सभी स्मार्टफोन में इंडस ऐपस्टोर पहले से इंस्टॉल रहेगा। इससे दोनों कंपनियों को देशभर के लाखों यूज़र्स तक अपनी पहुंच बनाने और लोकल ऐप मार्केप्लेस की मदद से नए विकल्प उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। फोनपे के इंडस ऐपस्टोर में  45 कैटेगिरीज़ में वेरिफाइड मोबाइल ऐप्स और गेम्स का एक बड़ा कैटलॉग मौजूद है। यह 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, 10 क्षेत्रीय भाषाओं में वॉयस सर्च की सुविधा देता है, और वीडियो-आधारित ऐप डिस्कवरी का अनुभव उपलब्ध कराता है।